Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ila Arun Birthday: कमाल की सिंगर होने के बाद भी एक्टिंग में बेमिसाल है इला अरुण

इला अरुण ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सिंगर से किया था। 90's के दौर में उन्होंने कई गाने गए। इला अरुण की आवाज यूनिक थी। इला अरुण ने सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या के सीजन 3 में भी काम किया है।

  • By सोनाली झा
Updated On: Mar 15, 2025 | 06:15 AM

इला अरुण (फोटोे सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री की मंझी हुई कलाकार और गायिका इला अरुण का जन्म 15 मार्च 1954 में राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। इला अरुण आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हों। इला अरुण एक्ट्रेस, टीवी व्यक्तित्व और राजस्थानी लोक-पॉप गायिका हैं जो हिंदी सिनेमा और भारतीय पॉप में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। वह कई प्रमुख बॉलीवुड फिल्मों जैसे लम्हे, जोधा अकबर, शादी के साइड इफेक्ट्स और बेगम जान में दिखाई दी हैं।

इला अरुण ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सिंगर से किया था। 90’s के दौर में उन्होंने कई गाने गए। इला हिंदी से लेकर तमिल और तेलुगू में भी ढेरों गाने गाए हैं। इतना ही नहीं इला अरुण ने अलका यागनिक के साथ ‘चोली के पीछे’, अलका यागनिक के साथ ‘गुप-चुप’, लता मंगेशकर के साथ ‘मोरनी बागा में’ और एक बार फिर अल्का याग्निक के साथ ‘रिंगा-रिंगा’ गाया है। इला अरुण की आवाज यूनिक थी। उनकी यूनिक आवाज के चलते आज भी लोग उन्हें पसंद करते हैं।

इला अरुण ने ‘वोट फॉर घाघरा’ जैसा एल्बम भी गाया है जो सुपरहिट रहा, इसके अलावा राजस्थान के कई फोक गाने गाए हैं। बतौर एक्ट्रेस इला अरुण पहली बार दूरदर्शन के सीरियल जीवनरेखा नाम के टीवी सीरियल में नजर आई थीं। साल 2008 में उन्होंने फिल्म जोधा अकबर में भी बेमिसाल एक्टिंग की थी। इसके अलावा इला अरुण ने चाइना गेट, चिंगारी, वेल डन अब्बा, वेलकम टू सज्जनपुर, वेस्ट इस वेस्ट और घातक जैसी फिल्मों में कमाल का अभिनय किया है। इला अरुण ने सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या के सीजन 3 में भी काम किया था।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इला अरुण ने अरुण बाजपेयी से शादी की थी। कपल की एक बेटी इशिता अरुण है। इशिता वीजे के तौर पर अपना करियर शुरू कर चुकी हैं लेकिन बाद में उन्होंने बतौर एक्ट्रेस साउथ की कई फिल्मों में काम भी किया है। इला अरुण सिंगिंग की दुनिया में काफी पॉपुलर हैं लेकन फोक सिंगर और एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने काफी काम किया है।

Birthday story ila arun is an amazing singer and also an excellent actor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 15, 2025 | 06:15 AM

Topics:  

  • Alka Yagnik
  • Bollywood News
  • Lata Mangeshkar

सम्बंधित ख़बरें

1

Year Ender 2025: इस साल रिलीज नहीं हुई शाहरुख खान की एक भी फिल्म, लेकिन साल भर बटोरते रहे सुर्खियां

2

अनुपम खेर का इमोशनल मैसेज वायरल, बोले- प्यारे दिसंबर, आंसू नहीं खुशियां छोड़कर जाना

3

KBC 17 में भावुक हुए अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र को याद कर छलक पड़े आंसू, शोले के दिनों को किया याद

4

सोशल मीडिया पर छाया कृति सेनन का फेयरवेल पोस्ट, बोलीं- इस साल ने बहुत कुछ सिखाया

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.