कान्स के मंच पर 24 कैरेट गोल्ड और रुद्राक्ष का तड़का, Seema Singh के ‘शक्ति’ कलेक्शन ने दुनिया को किया हैरान!
Seema Singh Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर सीमा सिंह ने शिव-शक्ति थीम पर लुक से भारतीय संस्कृति की छाप छोड़ी। 24 कैरेट गोल्ड जड़े रुद्राक्ष वाली जैकेट आकर्षण का केंद्र बनी।
- Written By: सोनाली झा
सीमा सिंह (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Businesswoman Seema Singh Cannes 2026 Look: प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल के ऐतिहासिक रेड कार्पेट ने आज तक केवल पाश्चात्य ग्लैमर और आधुनिक फैशन की चकाचौंध देखी थी, लेकिन इस बार कान्स का यह मंच एक परम दिव्यता का गवाह बना। भारत की मशहूर डिजाइनर सीमा सिंह ने रेड कार्पेट पर कदम रखकर न सिर्फ अपने फैशन का प्रदर्शन किया, बल्कि वैश्विक पटल पर भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की एक अद्भुत कहानी भी बयां की। उनका यह पूरा लुक सनातन परंपरा के शाश्वत प्रतीक ‘शिव और शक्ति’ के दिव्य मिलन पर आधारित था।
सीमा सिंह का यह कलेक्शन ब्रह्मांड के दो छोरों शून्यता और सृजन, सूरज और चांद, तथा मंदिर की पवित्रता और सितारों की चमक के बीच के गहरे संवाद को दर्शाता नजर आया। इस खास परिधान में प्राचीन श्लोकों की गहराई और आधुनिक कॉउचर सिल्हूट का एक बेजोड़ मेल देखने को मिला। फैशन के इस सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर सीमा सिंह का यह अंदाज भारतीय कलात्मकता की एक नई परिभाषा लिख गया।
24 कैरेट सोने की परत चढ़ा रुद्राक्ष बना आकर्षण का केंद्र
इस पूरे कॉउचर लुक का सबसे मुख्य और खास आकर्षण वह स्ट्रक्चर्ड जैकेट रहा, जिस पर भक्तों के हृदय के करीब रहने वाले पवित्र रुद्राक्ष को 24 कैरेट सोने (24K Gold) की परत से मढ़कर बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया था। सीमा सिंह का यह लुक उन सभी महिलाओं को समर्पित था जो मौन रहकर भी इस पूरे ब्रह्मांड को थामे हुए हैं। उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चलकर नारी की इसी ‘शक्ति’ को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया है।
बेटे के साथ की स्टाइलिश एंट्री
सीमा सिंह के साथ उनके बेटे ने भी रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री की। उन्होंने ऑल-ब्लैक इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना था, जो मां के लुक को पूरी तरह कॉम्प्लिमेंट कर रहा था। मां-बेटे की इस जोड़ी ने रेड कार्पेट पर खूब लाइमलाइट बटोरी। अपने लुक को पूरा करने के लिए सीमा सिंह ने डायमंड और पर्ल डिटेलिंग वाला लेयर्ड नेकपीस कैरी किया। इसके साथ उन्होंने स्टड ईयररिंग्स, पर्ल ब्रेसलेट और क्लासी वॉच से अपने स्टाइल को फिनिशिंग टच दिया।
