

Seema Singh In Cannes Film Festival: फ्रांस के प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल के रंगमंच पर इस बार सिर्फ फैशन का जलवा नहीं बिखरा, बल्कि वहां भारतीय दर्शन और संस्कृति की एक गहरी छाप भी देखने को मिली। सीमा सिंह और श्रेय सिंह की एक बेहद खास पहल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह केवल वाहवाही बटोरने के लिए पहना गया कोई पारंपरिक परिधान नहीं था, बल्कि एक महिला के जीवन की तपस्या और उसके महान उद्देश्यों की जीवंत कहानी थी।
इस पूरे कांसेप्ट को सीमा सिंह द्वारा तैयार किया गया है। उनके इस खास आउटफिट (Ensemble) के केंद्र में 'ब्रह्मकमल' था, जो बेहद दुर्लभ, पवित्र और विपरीत परिस्थितियों में भी खिलने के लिए जाना जाता है। यह ब्रह्मकमल सिर्फ एक फूल नहीं, बल्कि सीमा सिंह के एनजीओ 'मेघश्रेय' (Meghashrey) की आत्मा और उनकी जीवन यात्रा का प्रतीक है।
जैसे ही वह रेड कारपेट पर मुड़ीं, उनके केप पर धातु से नक्काशीदार रूप में उकेरे गए 'सात चक्र' साफ नजर आए। फैशन के इस अद्भुत रूप को देखकर ऐसा लगा मानो कोई महिला फैशन को केवल तारीफों के लिए नहीं, बल्कि अपने विचारों के कवच के रूप में पहनकर उतरी हो।
कान्स फिल्म फेस्टिवल के रंगमंच के मंच ने एक ऐसा ऐतिहासिक नजारा देखा जो वहां बहुत कम ही देखने को मिलता है। सात चक्र, एक राष्ट्र और एक असाधारण उद्देश्य को समेटे जब वह आगे बढ़ीं, तो ऐसा लगा मानो कोई अकेली महिला नहीं बल्कि पूरा हिंदुस्तान उनके साथ चल रहा हो। सीमा सिंह ने अपने इस लुक से साबित कर दिया कि जब फैशन के पीछे कोई गहरी सोच और समाज कल्याण का जज्बा छुपा हो, तो वह वैश्विक स्तर पर इतिहास रच देता है।