

Highlights
बिग बॉस 20 में आसिफ के बाद स्काउट को घर का नया कैप्टन बनाया गया।
स्काउट और यंग के बीच गुल्लू और कनिका के रिश्ते को लेकर बातचीत हुई।
यंग ने कहा कि दर्शकों को गुल्लू के कनिका को पटाने तक ही मजा आएगा।
Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर के अंदर कभी रिश्तों को लेकर चर्चा हो रही है, तो कभी कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद देखने को मिल रहा है। अब सामने आए नए प्रोमो में कैप्टेंसी बदलने से लेकर गुल्लू और कनिका के रिश्ते तक कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं।
वहीं, अरिश्फा खान घर के सामान को इधर-उधर फेंकती नजर आ रही हैं। ऐसे में आने वाले एपिसोड में दर्शकों को खूब हंगामा देखने को मिल सकता है। बिग बॉस के घर में नए हफ्ते के साथ कैप्टेंसी की जिम्मेदारी भी बदल गई है। पिछले हफ्ते आसिफ खान घर के कैप्टन थे, लेकिन अब स्काउट को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि स्काउट घर के सदस्यों को किस तरह संभालते हैं और उनकी कैप्टेंसी में घर का माहौल कैसा रहता है।
बिग बॉस 20 के प्रोमो में स्काउट और यंग के बीच गुल्लू की लव लाइफ को लेकर बातचीत होती नजर आती है। स्काउट कहते हैं कि घर में किसी को प्यार हो गया है। जब यंग पूछते हैं कि किसे, तो स्काउट गुल्लू का नाम लेते हैं। इसके बाद यंग अंदाजा लगाते हैं कि क्या गुल्लू को कनिका से प्यार हो गया है। स्काउट भी इस बात पर हामी भरते नजर आते हैं।
दोनों के बीच इस बात पर भी चर्चा होती है कि अगर गुल्लू को कनिका पसंद हैं, तो उन्हें खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर करनी चाहिए। यंग कहते हैं कि दर्शकों को भी तब तक मजा आएगा, जब तक गुल्लू कनिका को पटाने की कोशिश करेंगे। उनके मुताबिक, कनिका के मान जाने के बाद दर्शकों की दिलचस्पी कम हो सकती है। यंग कनिका को बेहद स्मार्ट भी बताते हैं।
दूसरी तरफ, प्रोमो में अरिश्फा खान का अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। वह घर में तकियों और दूसरे सामान को इधर-उधर फेंकती नजर आती हैं। इस दौरान वह कहती हैं, 'बहुत गंदगी पसंद है ना, अब रहो गंदगी में।' उनकी इस हरकत से घरवाले हैरान दिखाई देते हैं। हालांकि, प्रोमो में अरिश्फा के इस कदम की पूरी वजह साफ नहीं होती। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नए कैप्टन स्काउट घर की स्थिति कैसे संभालते हैं और गुल्लू-कनिका की चर्चा आगे क्या मोड़ लेती है।