Bigg Boss 20 Promo: माही विज-लव गिल के बीच छिड़ी जंग, तलाक तक पहुंची बात तो गुस्से में बोलीं- काट के रख दूंगी

Bigg Boss 20 Twist: बिग बॉस 20 में माही विज और लव गिल के बीच तीखी बहस हो गई। तलाक का जिक्र होते ही माही भावुक होकर रोने लगीं। प्रोमो में एक्ट्रेस का गुस्सा और दर्द दोनों देखने को मिला।
Bigg Boss 20 Mahhi Vij Love Gill Fight
माही विज और लव गिल(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बिग बॉस 20 के प्रोमो में माही विज और लव गिल के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

  • माही ने लव को 'होमब्रेकर' कहा, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

  • लव ने बहस के दौरान माही विज की निजी जिंदगी और तलाक का जिक्र किया।

Bigg Boss 20 Mahhi Vij Love Gill Fight: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। शो में टास्क के दौरान शुरू हुई बहस अब निजी जिंदगी तक पहुंचने लगी है। हाल ही में सामने आए एक प्रोमो में माही विज और लव गिल के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इस दौरान माही ने लव को 'होमब्रेकर' कह दिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

शो के आने वाले एपिसोड के प्रोमो में माही विज और लव गिल एक-दूसरे से भिड़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, एक टास्क के दौरान माही ने लव के लिए 'होमब्रेकर' शब्द का इस्तेमाल किया था। इस बात से नाराज लव ने भी उन्हें जवाब दिया। बहस के दौरान माही ने लव से साफ कहा कि वह उनके तलाक के बारे में बात न करें।

पति का जिक्र आते ही भावुक हुईं माही विज

बहस के दौरान लव द्वारा माही की निजी जिंदगी का जिक्र किए जाने पर एक्ट्रेस अपना आपा खो बैठीं। बिग बॉस 20 के प्रोमो में माही गुस्से और भावुकता में कहती हैं कि मेरे पति को कभी भी बीच में मत लाना, काट के रख दूंगी यहां पर। सब चुप रहो। इसके बाद वह वहां से चली जाती हैं और फूट-फूटकर रोने लगती हैं। माही का यह भावुक अंदाज देखकर घर का माहौल भी गंभीर हो जाता है।

Bigg Boss 20 Mahhi Vij Love Gill Fight
कॉफी विद करण में कियारा आडवाणी का मजेदार जवाब वायरल, दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच बोलीं- अब बस हो गया

घरवालों ने भी माही से पूछे सवाल

इस पूरे विवाद में बिग बॉस के दूसरे कंटेस्टेंट्स भी अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं। घरवाले माही से सवाल करते हैं कि जब उन्होंने लव के लिए 'होमब्रेकर' जैसा शब्द इस्तेमाल किया, तो फिर उन्हें लव से निजी जिंदगी पर टिप्पणी न करने की उम्मीद क्यों है। हालांकि, प्रोमो से संकेत मिलता है कि यह पूरा मामला एक टास्क के दौरान शुरू हुआ था। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में इस विवाद का क्या नतीजा निकलता है।

14 साल बाद अलग हुए माही विज और जय भानुशाली

बता दें कि माही विज ने साल 2011 में अभिनेता जय भानुशाली से शादी की थी। करीब 14 साल साथ रहने के बाद जनवरी 2026 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। दोनों ने सोशल मीडिया पर साझा बयान जारी कर एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखने और दोस्त बने रहने की बात कही थी। माही और जय तीन बच्चों के माता-पिता हैं। उनकी बेटी तारा का जन्म 2019 में हुआ था, जबकि खुशी और राजवीर को उन्होंने 2017 में गोद लिया था।