काजी तौकीर को मिला परिवार का प्यार, माही हुईं इमोशनल, 'बिग बॉस 20' के एपिसोड में हुए ये 5 बड़े ड्रामे

Bigg Boss 20 Family Message Task: 'बिग बॉस 20' में फैमिली मैसेज सुनकर काजी तौकीर इमोशनल हो गए। वहीं, लव की मां की बातों से आहत माही रो पड़ीं और शो छोड़ने का फैसला करती नजर आईं।
Bigg Boss 20 Family Message Task
बिग बॉस 20 फैमिली मैसेज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • काजी तौकीर अपनी फैमिली का मैसेज सुनकर इमोशनल हो गए।

  • मनीष ने काजी के परिवार का मैसेज सुनाने के लिए अपनी एक लाइफलाइन छोड़ दी।

  • गुल्लू ने कनिका के परिवार का संदेश दिलाने के लिए अपनी लाइफलाइन का त्याग किया।

  • अरिशफा की हाइट और पढ़ाई पर कमेंट करने को लेकर यंग और स्काउट से उनकी बहस हुई।

  • लव की मां का माही के लिए आया मैसेज उन्हें बुरा लगा। वह रोने लगीं और शो छोड़ने की बात कहती नजर आईं।

Bigg Boss 20 Latest Episode: 'बिग बॉस 20' के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों, बहस और इमोशनल ड्रामे का सिलसिला जारी है। हालिया एपिसोड में जहां अरिशफा की पढ़ाई और हाइट को लेकर विवाद देखने को मिला, वहीं फैमिली मैसेज ने घरवालों को भावुक कर दिया। काजी तौकीर अपने परिवार का संदेश सुनकर इमोशनल हो गए। दूसरी ओर, माही को लव की मां का मैसेज सुनकर काफी बुरा लगा। वह रोती नजर आईं और शो छोड़ने तक का फैसला कर लिया।

एपिसोड की शुरुआत यंग के अरिशफा की पढ़ाई पर टिप्पणी करने से हुई। इसके बाद स्काउट ने भी अरिशफा की हाइट का मजाक उड़ाया। दोनों की बातें सुनकर अरिशफा नाराज हो गईं और उनकी यंग व स्काउट के साथ तीखी बहस हो गई। घर का माहौल उस वक्त काफी तनावपूर्ण हो गया। इस विवाद के बाद स्काउट, यंग और आम्रपाली ने आपस में फैसला किया कि वे अब अरिशफा के बारे में कोई बात नहीं करेंगे।

आम्रपाली पर टिप्पणी को लेकर काजी और यंग भिड़े

घर में एक और बहस तब शुरू हुई, जब यंग ने काजी तौकीर को आम्रपाली के बारे में विवादित टिप्पणी करने से रोका। उन्होंने काजी से कहा कि उन्हें आम्रपाली पर बच्चे बेचने जैसी बातें नहीं कहनी चाहिए। यंग की इस बात पर काजी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और दोनों के बीच बहस छिड़ गई। इस मुद्दे ने घर के माहौल को और गरमा दिया।

Bigg Boss 20 Family Message Task
Ahan Shetty Sanki: मेधा राणा संग रोमांस फरमाएंगे सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, जानें सनकी के 5 बड़े अपडेट

फैमिली मैसेज के लिए कंटेस्टेंट्स को छोड़नी पड़ी लाइफलाइन

इसके बाद बिग बॉस ने घरवालों को कैप्टेंसी टास्क दिया। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को बताया गया कि उनके परिवार की तरफ से खास संदेश आए हैं। हालांकि, इन संदेशों को सुनने के लिए उन्हें अपनी किसी एक लाइफलाइन का त्याग करना होगा। ऐसे में घरवालों के सामने परिवार का प्यार पाने और अपनी सुविधा बचाने के बीच चुनाव करने की चुनौती आ गई।

मनीष और गुल्लू ने किया त्याग

टास्क के दौरान सबसे पहले मनीष ने काजी तौकीर के परिवार का मैसेज सुनने के लिए अपनी लाइफलाइन छोड़ दी। परिवार का संदेश सुनते ही काजी भावुक हो गए और उन्होंने मनीष का आभार जताया। वहीं, आम्रपाली दुबे को चिंता हुई कि कोई अपने फायदे के लिए कैसेट तोड़ सकता है। दूसरी तरफ, गुल्लू ने कनिका के परिवार का संदेश सुनाने के लिए अपनी दो लाइफलाइन में से एक का त्याग कर दिया। यह देखकर कनिका भी इमोशनल हो गईं।

Bigg Boss 20 Family Message Task
रणबीर कपूर की रामायण के लिए आलिया भट्ट का खास अंदाज, ब्लू साड़ी में पहुंचीं एक्ट्रेस, नीतू कपूर ने लूटी महफिल

लव की मां के मैसेज से आहत हुईं माही

आने वाले एपिसोड में माही और लव से जुड़ा एक भावुक मोड़ देखने को मिलेगा। लव की मां माही के लिए एक संदेश भेजेंगी, जिसमें वह उनके खिलाफ बातें करती नजर आएंगी। यह मैसेज सुनकर माही को काफी बुरा लगेगा। उन्हें महसूस होगा कि बिग बॉस उन्हें जानबूझकर नकारात्मक तरीके से दिखा रहे हैं। इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगेंगी और शो छोड़ने का फैसला करती नजर आएंगी।