

Highlights
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा कॉफी विद करण सीजन 9 में साथ नजर आएंगे।
डेट नाइट्स पर करण के सवाल पर कियारा ने बोला अब बस हो गया।
सिद्धार्थ ने कहा कि दोनों अपने काम को घर और बेडरूम तक नहीं लाना चाहते।
कियारा ने शादी के म्यूजिक फंक्शन में करण जौहर और शाहिद कपूर से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया।
Kiara Advani Koffee With Karan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही करण जौहर के फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 9 में साथ नजर आने वाले हैं। शो के नए प्रोमो में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
बातचीत के दौरान कियारा ने अपनी पर्सनल लाइफ और दूसरी प्रेग्नेंसी से जुड़ा ऐसा मजेदार पल शेयर किए, जिसे देखकर करण जौहर और सिद्धार्थ अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
प्रोमो में करण जौहर कपल से उनकी रोमांटिक डेट नाइट्स को लेकर सवाल करते हैं। वह जानना चाहते हैं कि क्या दोनों डिनर नाइट के बाद भी अपनी शाम को आगे बढ़ाते हैं। इस पर कियारा अपने बेबी बंप की ओर इशारा करते हुए मजाकिया लहजे में कहती हैं, 'अब बस हो गया।'
शो में कियारा का यह जवाब सुनकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर हंसने लगते हैं। दूसरी बार मां बनने जा रहीं एक्ट्रेस का यह अंदाज कॉफी विद करण के प्रोमो के सबसे मजेदार पलों में से एक बन गया है।
शो में करण जौहर ने कपल से यह भी पूछा कि क्या वे अपनी पर्सनल लाइफ में कभी फिल्मी रोल की तरह किरदार निभाना पसंद करते हैं। इस पर सिद्धार्थ ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि वे अपने काम को घर और खासकर बेडरूम तक नहीं ले जाना चाहते। उनके इस जवाब ने बातचीत को और दिलचस्प बना दिया।
प्रोमो में कियारा आडवानी ने अपनी शादी के म्यूजिक प्रोग्राम से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब करण जौहर डांस कर रहे थे, तब शाहिद कपूर भी उनके साथ स्टेज पर जाने लगे थे। लेकिन करण ने मजाक में शाहिद को स्टेज से नीचे धकेल दिया था। इस किस्से को सुनकर सेट पर खूब हंसी-मजाक हुआ।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। जुलाई 2025 में दोनों पहली बार बेटी के माता-पिता बने। इसके बाद 7 अक्टूबर 2026 को कपल ने सोशल मीडिया पर दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की। अब दोनों के परिवार में एक और नन्हे मेहमान के आने का इंतजार है।
कॉफी विद करण के सीजन 9 में कियारा और सिद्धार्थ की यह पहली एकसाथ मौजूदगी है। इस एपिसोड का प्रोमो सामने आने के बाद फैंस उनकी पूरी बातचीत देखने के लिए उत्साहित हैं। यह एपिसोड 11 नवंबर को शाम 7 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होना है।