

Maahi Vij Vs Mary Kom Bigg Boss 20: कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस में आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। बिग बॉस के आने वाले हफ्ते में घरवालों के अलग ही तेवर दिखायी देने वाले है। यही नहीं शो में कंटेस्टेंट के समीकरण भी बदलते हुए नजर आ रहे है।
बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर से टीवी एक्ट्रेस माही विज और बॉक्सर मैरी कॉम के बीच खाने को लेकर बहस छिड़ती हुई नजर आने वाली है। एक्ट्रेस माही विज बॉक्सिंग वर्ल्ड चैपिंयन मैरी कॉम पर किचन पॉलिटिक्स करने जैसा गंभीर इल्जाम लगाने वाली है।
बिग बॉस 20 में नजर आ रही एक्ट्रेस माही विज को शो के बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ बात करते समय मैरी कॉम पर गंभीर आरोप लगाते हुए देखा जा सकता है। जियो हॉटस्टार पर देखे गए लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार, माही विज मैरी कॉम पर किचन पॉलिटिक्स करने का आरोप लगाती है।
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो में माही विज कहती है कि मेरी मां की कसम मुझे खाना खाते हुए शर्म आती है, मेरे हलक से खाना नहीं उतरता। आगे माही कहती है कि किचन पॉलिटिक्स बहुत चलती है। माही कहती है कि मैंने मैरी को ये कहते हुए सुना है कि तुम तो मेरे दोस्त हो मैं तुमको तो मैं और खाना दूंगी। इसके बाद माही विज कहती है कि मैरी कॉम कभी उनकी रोटी पर घी भी नहीं लगाती है।
माही विज के इन आरोपों को सुनकर मैरी कॉम भी खुद को रोक नहीं पायी। वो भी माही से कहती है कि माही जी ऐसी बात मत बोलो! जब खाना ज्यादा होता है, तो मैंने ज्यादा खाना दिया है। जिसपर माही चिढ़कर चिल्लाओ मत यार कहती है। जिसके बाद मैरी कॉम कहती है कि ये कैसे लोग है, जिसपर माही कहती है कि अपनी भाषा सुधारिए। जिस के बाद मैरी कॉम भी कहती है कि आप पीठ पीछे मेरी बुराई कर रही हो और मुझे कह रही हो चिल्लाओ मत!