The Traitors 2: अभिषेक मल्हान के ‘मर्डर’ पर मचा हंगामा, बाहर आते ही एक्टर ने दिया मजेदार रिएक्शन

Abhishek Malhan Eviction: द ट्रेटर्स सीजन 2 से अभिषेक मल्हान का सफर खत्म हो गया है। ट्रेटर्स ने गेम में उनका ‘मर्डर’ किया, जिसके बाद अभिषेक ने मजेदार वीडियो शेयर कर कहा कि वह जिंदा हैं।
Abhishek Malhan Traitors 2
अभिषेक मल्हान (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Abhishek Malhan Eviction The Traitors 2: प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने वाले द ट्रेटर्स ने रियलिटी शो की लिस्ट में अपना दबदबा बना दिया है। करण जौहर के द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में कई बड़े सेलिब्रिटीज नजर आ रहे हैं।

द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2 में यूट्यूबर अभिषेक मल्हान की धमाकेदार एंट्री के साथ ही उन्हें शो का सबसे दमदार कंटेस्टेंट्स माना जा रहा था। इसके अलावा ऑडियंस भी अभिषेक के गेम प्लान को बखूबी समझ पा रही थी। लेकिन अब ट्रेटर्स में अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान का मर्डर कर दिया है, जिसका मतलब है कि वो शो से एव्किट हो गए हैं।

जैसे ही ये अभिषेक के एविक्शन की खबर सामने आयी, सभी लोगों ने अभिषेक के मर्डर की खबर को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। जिसके बाद परेशान अभिषेक ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

एविक्शन के बाद क्या बोले अभिषेक मल्हान

रियलिटी शो द ट्रेटर्स में अभिषेक मल्हान इनोसेंट थे और वो ट्रेटर्स की चाल में फंस गए थे। इस शो में शहनिल गिल, क्रिस्टल डिसूजा और कुल्लू यानी आदित्य कुलश्रेष्ट ट्रेटर्स हैं और इन तीनों ने मिलकर अभिषेक का मर्डक कर दिया यानी उन्हें गेम से बाहर निकाल दिया।

शो से बाहर आने के बाद अभिषेक मल्हान ने एक वीडियो के माध्यम से एविक्शन को लेकर बड़ी बात कही है। इस वीडियो में वो किसी रूम में बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और बोल रहे हैं भाई सुबह से इतना देख लिया कि अभिषेक की मौत हो गई, अरे भाई अभी मैं जिंदा हूं। इतना बोलने के बाद अभिषेक फिर से रजाई में अपना मुंह छिपाते हुए नजर आते हैं।

Abhishek Malhan Traitors 2
MiG-21 की आखिरी उड़ान की कहानी दिखाएगा नेटफ्लिक्स, ‘द लास्ट सैल्यूट’ में दिखेंगे जांबाज पायलट

प्रिंस नरूला ने किया सपोर्ट

अभिषेक मल्हान के फैंस उनके शो से एविक्शन से काफी नाखुश हैं। अभिषेक के एविक्शन को लेकर रोडीज के गैंग लीडर प्रिंस नरुला ने भी उनको लेकर एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में प्रिंस नरुला ने अभिषेक के गेम को बेस्ट बताया और बोले कि बिग बॉस के बाद एक बार फिर अभिषेक मल्हान ने साबित कर दिया कि उसका गेम बेस्ट हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com