Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: रोहित शेट्टी ने खोली तान्या मित्तल की पोल, प्रणीत मोरे पर किया फोकस

Bigg Boss 19 में होस्ट रोहित शेट्टी ने प्रतियोगियों की पोल पर फोकस किया। टास्क में प्रतियोगियों को करंट ब्लेट पहनकर झूठ पकड़ना था। इस दौरान तान्या मित्तल की दुबई ट्रिप की कहानी झूठी साबित हुई।
Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: रोहित शेट्टी ने खोली तान्या मित्तल की पोल, प्रणीत मोरे पर किया फोकस
रोहित शेट्टी ने खोली तान्या मित्तल की पोल
Published on
Updated on

Bigg Boss 19 Latest Episode: बिग बॉस 19 का वीकएंड का वार हमेशा की तरह इस बार भी दर्शकों के लिए बेहद मनोरंजक और रोमांचक रहा। इस बार होस्ट रोहित शेट्टी ने प्रतियोगियों पर सख्त रुख अपनाते हुए तान्या मित्तल और प्रणीत मोरे पर खास ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने प्रतियोगियों को एक टास्क दिया, जिसमें उन्हें करंट ब्लेट पहनना था, जो हल्का सा झटका देता है। टास्क का मकसद प्रतियोगियों से झूठ पकड़ना और उनका सीधा जवाब लेना था।

इस टास्क के दौरान तान्या मित्तल की पोल खुल गई। प्रतियोगियों और दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रही तान्या की दुबई ट्रिप की कहानी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह बकलावा मिठाई खाने के लिए दुबई जाती हैं। लेकिन रोहित शेट्टी के टास्क के दौरान तान्या ने इस बात को स्वीकार किया कि यह पूरी तरह झूठी थी। इस खुलासे ने घर के माहौल को और ज्यादा रोमांचक और दर्शकों के लिए मनोरंजक बना दिया।

रोहित शेट्टी ने लिया प्रणीत मोरे से बदला

इसी दौरान रोहित शेट्टी ने प्रणीत मोरे के साथ भी बातचीत की। स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत ने पहले कई मौकों पर सलमान खान, शाहरुख खान और अजय देवगन का मजाक उड़ाया था। रोहित ने प्रणीत से मजाकिया अंदाज में कहा कि सलमान का, शाहरुख का और अजय का बदला लेगा, तेरा शेट्टी। इस पर प्रणीत हंस पड़े और माहौल हल्का सा हो गया।

वीकएंड का वार पर खुली प्रतियोगियों की पोल

वीकएंड का वार में केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि प्रतियोगियों की पोल खोलने और उनकी रणनीतियों पर प्रकाश डालने का मौका भी मिलता है। इस बार के एपिसोड ने दर्शकों को कई झूठ और मजेदार खुलासों का मौका दिया। रोहित शेट्टी ने साफ कर दिया कि बड़े स्टार्स का मजाक उड़ाना भी उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

बिग बॉस 19 का ट्विस्ट

वहीं, शो में इस बार कौन घर से बाहर जाएगा, यह भी दर्शकों के लिए उत्सुकता का विषय बना हुआ है। फिलहाल घर में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, शहबाज, मालती चाहर, अशनूर, कुनिका सदानंद, फरहाना और प्रणीत मोरे जैसे प्रतियोगी बचे हैं। दर्शक अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वीकेंड के वार में किसकी किस्मत पलटेगी। इस एपिसोड ने साफ कर दिया कि बिग बॉस 19 में न केवल मनोरंजन और ड्रामा है, बल्कि सच्चाई और रणनीति की लड़ाई भी है। रोहित शेट्टी की मौजूदगी ने शो को और रोमांचक और उत्साहपूर्ण बना दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com