-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bigg Boss 19 Ticket To Finale Ashnoor Tanya Fight Pranit
Bigg Boss 19: तान्या-अशनूर की High Voltage Fight, ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क में मचा जबरदस्त बवाल
- Written By: अनिल सिंह
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के 'टिकट टू फिनाले' टास्क में अशनूर ने तान्या को हराया, जिसके बाद तान्या भड़क उठीं और अशनूर को 'चीटर' कहा। फरहाना और प्रणित का भी हुआ झगड़ा।

बिग बॉस 19: कौन बनेगा पहला फाइनलिस्ट? आग के दरिया टास्क में तान्या, फरहाना और प्रणित के बीच छिड़ी जंग
Bigg Boss 19 Ticket To Finale: ‘बिग बॉस 19’ के घर में 26 नवंबर का एपिसोड एक बड़े ड्रामे और हाई वोल्टेज फाइट से भरपूर रहा। घर में बहुप्रतीक्षित ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क शुरू हो चुका है, जिसने घरवालों के बीच जबरदस्त बवाल पैदा कर दिया। एक तरफ तान्या और अशनूर के बीच ज़ुबानी जंग छिड़ गई, वहीं दूसरी ओर तान्या और फरहाना का झगड़ा प्रणित के साथ भी हुआ। इन सब हंगामे के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि इस सीजन का पहला फाइनलिस्ट कौन बनता है।
एपिसोड की शुरुआत में बिग बॉस ने घरवालों को ‘टिकट टू फिनाले’ का टास्क समझाया। उन्होंने बताया कि यह एक ‘आग का दरिया’ है, जिसमें डूबकर नहीं, बल्कि चलकर जाना है। इस रेस का दूसरा हिस्सा खेला जाएगा, जिसके अंत तक चार लोगों का सपना इस आग के दरिया में जलकर भस्म हो जाएगा और वे रेस से परमानेंटली बाहर हो जाएंगे। टास्क के नियम के अनुसार, दो-दो की चार रेस होंगी, जिसमें घरवालों को सामने मौजूद लावा के ट्रैक को पार करना है। इस ट्रैक को पार करने के लिए उन्हें एक हेल्पर की मदद लेनी होगी, जो फायर प्रूफ ग्लव्स पहनकर उनके लिए प्लेटफॉर्म लगाकर रास्ता बनाएगा।
Bigg Boss 19 Ticket To Finale Task! It’s Tanya vs Ashnoor Tanya Mittal made a bold statement, saying, “Ashnoor has only come ahead of the group… she won’t make it to the finale 👀 pic.twitter.com/nTBdOpH8pI — BiggBoss24x7 (@BB24x7_) November 25, 2025
अशनूर ने जीता पहला राउंड, तान्या हुईं बाहर
टास्क की पहली रेस तान्या और अशनूर के बीच शुरू हुई। सबसे पहले, घरवालों को घास से बोरियां भरनी थीं, जिसका वजन सबसे ज्यादा होगा वह हेल्पर बनेगा। इस राउंड में गौरव और प्रणित की बोरियों का वजन सबसे ज्यादा निकला, जिन्हें हेल्पर बनाया गया। गौरव ने अशनूर की मदद करने का फैसला किया, और प्रणित ने तान्या की हेल्प की। पहले राउंड में अशनूर, तान्या को हराते हुए जीत गईं।
ये भी पढ़ें- Muslim धर्म अपनाकर इन एक्ट्रेस ने बदला अपना नाम, लेकिन Star Power और पहचान रही कायम
सम्बंधित ख़बरें
रवि किशन के बयान से भड़के लोग, NEET पेपर लीक मामले में सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद
CJP Protest में शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, आंसू गैस के धुएं से आया अस्थमा अटैक
Lock Upp 2: ‘मैंने उसके अंदर कबीर सिंह देखा…’ लॉक अप-2 में कंटेस्टेंट की हरकत से भड़के हर्षद चोपड़ा
2026 की मोस्ट अवेटेड एक्ट्रेसेज़, रकुल प्रीत से रश्मिका तक हर किरदार करेगा सरप्राइज
बौखलाई तान्या ने अशनूर को कहा ‘चीटर’
रेस हारने के बाद तान्या बुरी तरह बौखला गईं और गुस्से में आग-बबूला हो गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें इन तीनों यानी अशनूर, गौरव और प्रणित ने मिलकर हराया है। तान्या ने अशनूर से कहा, “तू पहुंचेगी नहीं फिनाले तक। लिखकर लेले मुझसे। चीटर कहीं की।” तान्या ने गौरव को भी चीटर कहा, जिस पर गौरव ने मज़ाक उड़ाते हुए कहा, “ओहो सर हट गया। असलियत आ गई बाहर।” इसके बाद बिग बॉस ने ऐलान किया कि तान्या फिनाले की रेस से बाहर हो गई हैं और अशनूर फिनाले की रेस में शामिल होती हैं।
प्रणित के लुक पर फरहाना का भद्दा कमेंट
टास्क के बीच में तान्या और फरहाना का झगड़ा प्रणित से भी हुआ। फरहाना, गुस्से में प्रणित के लुक्स पर भद्दा कमेंट करती नजर आईं, वहीं तान्या भी उन्हें खरी-खोटी सुनाती दिखीं। घर में इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टिकट टू फिनाले टास्क कौन-कौन जीतता है और इस सीजन का पहला फाइनलिस्ट बनने का गौरव किसे हासिल होता है।
Bigg boss 19 ticket to finale ashnoor tanya fight pranit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रवि किशन के बयान से भड़के लोग, NEET पेपर लीक मामले में सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद
Jul 22, 2026 | 12:46 PMमहिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंचे मासूम बच्चे, कहा- पड़ोसन से है पापा का अफेयर, मम्मी को करते हैं प्रताड़ित
Jul 22, 2026 | 12:43 PMनागपुर में मेहरबान हुआ मानसून, दिनभर झमाझम बारिश से मौसम सुहाना; कई इलाकों में जलभराव
Jul 22, 2026 | 12:41 PM‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PMWI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
Jul 22, 2026 | 12:34 PMमनीला में जुटे क्वाड देशों के विदेश मंत्री, हिंद-प्रशांत की सुरक्षा के लिए आसियान की भूमिका पर लगी मुहर
Jul 22, 2026 | 12:33 PMWorld Brain Day: रोज सिर्फ 30 मिनट पढ़ने की आदत दिमाग को बना सकती है तेज, जानिए ब्रेन को हेल्दी रखने के 5 उपाय
Jul 22, 2026 | 12:33 PMवीडियो गैलरी

राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM
एमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AM
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM













