अमाल मलिक और तान्या मित्तल को मिला एकता कपूर का ऑफर, बिग बॉस में मची खुशी

Bigg Boss 19 Twist: बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में एकता कपूर की एंट्री ने शो का माहौल बदल दिया। सलमान खान द्वारा फटकार के बाद, एकता ने मंच पर अपने नए बालाजी एस्ट्रो ऐप के लॉन्च की घोषणा की।
Amaal Malik and Tanya Mittal receive an offer from Ekta Kapoor, sparking joy in Bigg Boss house
अमाल मलिक और तान्या मित्तल को मिला एकता कपूर का ऑफर
Updated on

Ekta Kapoor Project offer Amal Malik and Tanya Mittal: ‘बिग बॉस 19’ के इस हफ्ते के एपिसोड में दर्शकों को एक बड़ा और रोमांचक सरप्राइज देखने को मिला, जिसने शो के दो कंटेस्टेंट्स की किस्मत बदल दी। पिछले हफ्ते फैमिली वीक के दौरान जहां घर में भावनाओं का सैलाब और ढेर सारी मस्ती देखने को मिली, वहीं अब वीकेंड का वार एपिसोड चर्चाओं में आ गया है।

सलमान खान ने कुनिका सदानंद, अमाल मलिक और शहबाज को उनकी हरकतों के लिए जमकर फटकार लगाई। लेकिन इसी दौरान शो का माहौल तब पूरी तरह बदल गया जब टीवी इंडस्ट्री की 'क्वीन' कही जाने वाली एकता कपूर शो में पहुंचीं। एकता कपूर शो के मंच पर सलमान खान के साथ नजर आईं और उन्होंने अपने नए ऐप ‘बालाजी एस्ट्रो ऐप’ के लॉन्च की घोषणा की।

अमाल मलिक और तान्या मित्तल को मिला ऑफर

एकता कपूर ने बताया कि ऐप का फेज वन शुरू हो चुका है और इस ऐप के प्रमोशन को लेकर ही वह बिग बॉस में आई हैं। लेकिन असली धमाका तो इसके बाद हुआ, जब एकता ने बताया कि वह हमेशा सलमान खान के शो से एक कंटेस्टेंट को अपने प्रोजेक्ट्स में मौका देती रही हैं, लेकिन इस बार कुछ खास होने वाला है। एकता कपूर ने घोषणा की कि इस बार वह एक नहीं बल्कि दो-दो कंटेस्टेंट्स को बड़ा ऑफर दे रही हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह अपने नए शो में अमाल मलिक और तान्या मित्तल को कास्ट करना चाहेंगी। यह सुनते ही तान्या खुशी से झूम उठीं और उनका चेहरा खिल गया।

सलमान खान का मजाकिया स्टाइल

वहीं घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह गए कि इस बार बिग बॉस घर से दो खिलाड़ियों का जैकपॉट लग गया है। एकता कपूर ने तान्या की खूब तारीफ करते हुए कहा कि तान्या का राहु 10वें भाव में है, और जिनका राहु यहां होता है, वे दुनिया को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। यह सुनकर तान्या ने भावुक होकर कहा कि यह मौका उनके सपने पूरे होने जैसा है। इसी बीच सलमान खान अपनी मजाकिया स्टाइल में बोलेकि तान्या, लेकिन रोल एक गरीब लड़की का है, कर पाओगी? इस बात पर स्टेज पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े और माहौल खुशनुमा बन गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com