तान्या मित्तल को लेकर फरहाना भट्ट का बड़ा बयान, ‘फेक’ विवाद पर की खुलकर बात

Farhana Bhatt Interview: बिग बॉस 19 के बाद तान्या मित्तल संग एड शूट, दोस्ती और फेक होने के आरोपों पर फरहाना भट्ट ने चुप्पी तोड़ी है और कई अहम खुलासे किए हैं।
Farhana Bhatt and Tanya Mittal
तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Tanya Mittal Fake Controversy: बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की दोस्ती को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शो के दौरान दोनों का बॉन्ड मजबूत नजर आया, लेकिन फिनाले वीक में उनके बीच हुआ झगड़ा सुर्खियों में आ गया। शो खत्म होने के बाद भी दोनों के बीच दूरी साफ दिखी ना मुलाकात हुई और ना ही फरहाना, तान्या के जन्मदिन में शामिल हुईं। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठने लगे कि क्या दोनों की दोस्ती वाकई खत्म हो गई है?

हालांकि, शो के बाद तान्या और फरहाना ने एक साथ एक एड शूट किया, जिसने एक बार फिर उनकी जोड़ी को चर्चा में ला दिया। अब इसी एड और तान्या को लेकर फरहाना भट्ट ने खुलकर अपनी बात रखी है।

तान्या के साथ एड शूट पर फरहाना का रिएक्शन

फिल्म विंडो को दिए इंटरव्यू में फरहाना भट्ट ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उन्हें तान्या मित्तल के साथ एक एड करना है, तो उनकी पहली प्रतिक्रिया हंसी थी। फरहाना के मुताबिक, उन्होंने पहले ही कल्पना कर ली थी कि एड कैसा बनेगा और उसमें क्या-क्या दिखाया जाएगा। उन्होंने इसे एक सामान्य प्रोफेशनल अनुभव बताया और कहा कि काम को वह काम की तरह ही देखती हैं।

होम और फैक्ट्री टूर विवाद पर क्या बोलीं फरहाना

शो के बाद तान्या मित्तल अपने घर और फैक्ट्री का टूर दिखाकर उन लोगों को जवाब दे रही हैं, जो उन्हें फेक बताते हैं। इस पर फरहाना ने बेबाकी से कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि तान्या क्या दिखा रही हैं। उनका मानना है कि अगर किसी के पास कुछ है और वह उसे दिखाना चाहता है, तो इसमें गलत क्या है। फरहाना ने कहा कि जिसे ऊपरवाले ने दिया है, वह उसे जरूर दिखाएगा, और जिसके पास नहीं है, वह क्या दिखाएगा।

तान्या के सपोर्ट में उतरीं फरहाना भट्ट

फरहाना ने यह भी कहा कि बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल को बेवजह टार्गेट किया गया। उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री और सीक्रेट रूम से जुड़े घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ कंटेस्टेंट्स को बिना वजह पकड़ना और उनके पीछे पड़ना बेतुका था। फरहाना ने साफ कहा कि जब तक कोई उनके साथ गलत नहीं करता, वह भी किसी के खिलाफ नहीं जातीं।

क्या बिग बॉस के बाद बदल गईं तान्या?

फरहाना भट्ट ने माना कि शो के दौरान उन्हें तान्या की कंपनी पसंद थी। हालांकि शो खत्म होने के बाद जब उनकी मुलाकात हुई, तो तान्या थोड़ी बदली हुई लगीं। फरहाना के अनुसार, तान्या अपने काम और शूट में बिजी थीं और अपनी ही दुनिया में खुश नजर आ रही थीं। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी दोस्ती कभी टूटी ही नहीं थी, बस दोनों अपने-अपने जोन में थीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com