Bigg Boss 18: सलमान खान का वीकेंड के वार पर निकला रजत दलाल पर गुस्सा, बोले- एक फोन में निपटा दूंगा
सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 में हर हप्ते कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने मिलते हैं। हर वीक की तरफ इस वीक पर भी घर में हंगामा मचा हुआ है। सभी घरवालों को पछाड़ते हुए दिग्विजय राठी इस बार घर के टाइम गॉर्ड बन गए हैं।
- Written By: सोनाली झा
सलमान खान का निकला रजत दलाल पर गुस्सा
मुंबई: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 में हर हप्ते कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने मिलते हैं। हर वीक की तरफ इस वीक पर भी घर में हंगामा मचा हुआ है। सभी घरवालों को पछाड़ते हुए दिग्विजय राठी इस बार घर के टाइम गॉर्ड बन गए हैं। ऐसे में हर किसी की नजरें इस हप्ते के वीकेंड के वार पर है। इसके कई प्रोमो अब रिलीज हो चुके हैं। इसमें से एक में सलमान खान रजत दलाल की वाट लगाते हुए नजर आए हैं।
बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार एक प्रोमो सामने आया है। इसमें से सलमान खान रजत दलाल पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान कहते हैं कि रजत तुम ‘एक फोन में निपटा लूंगा’ जो ये बोलते हो ना मेरा ये कॉन्ट्रैक्ट है, मेरा वो कॉन्ट्रैक्ट है, इसका मतलब वो खुद कुछ नहीं है। अगर मुझे किसी को चेतावनी देनी हो, तो मैं किसी और के नाम से नहीं बोलूंगा पर करूंगा।
ये भी पढ़ें- नागा चैतन्य ने पहले सामंथा से की लव मैरिज, फिर लिया तलाक
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan ने फिर जीता फैंस का दिल…पैपराजी की माफी पर बोले-‘नो प्रॉब्लम’, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पैपराजी की हरकत पर भड़के Salman Khan, सोशल मीडिया पर दी सख्त चेतावनी, फैंस ने किया सपोर्ट
Salman Khan Post: अकेलेपन की खबरों पर सलमान खान का रिएक्शन, बोले- मेरे पास परिवार और दोस्तों का साथ है
Salman Khan पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी दोस्त के निधन पर इमोशनल पोस्ट ने फैंस को किया भावुक
सलमान खान इसके बाद करण वीर मेहरा और रजत दलाल के बीच हुई बहस काफी जिक्र करते हैं। रजत दलाल के बाद सलमान खान के निशाने पर अविनाश मिश्रा, शिल्पा शिरोड़कर, ईशा और एलिस भी रहती है। वीकेंड के बाद में इस बार सलमान खान ने शिल्पा को भी सच का आना दिखाया है। शो का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं, जिसके बाद अब हर कोई एपिसोड टेलीकास्ट होने का इंतजार कर रहा है।
सलमान खान वीकेंड के वार में दिग्विजय राठी से उनका रिलेशनशिप स्टेटस भी पूछते हुए नजर आते हैं। जिसपर वो कहते हैं कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है और वो अभी सिंगल है। बता दे की कुछ दिन पहले ही उनकी गर्लफ्रेंड उन्नति ने दिग्विजय से ब्रेकअप की घोषणा की थी। बिग बॉस 18 के कल के एपिसोड की शुरुआत गंभीर चर्चाओं के साथ हुई, क्योंकि नए टाइम ऑफ गॉड दिग्विजय राठी घरवालों को ड्यूटी देते नजर आए।
ये भी पढ़ें- प्रीति जिंटा आईपीएल के ऑक्शन के लिए पहुंचीं सऊदी अरब, जाहिर की उत्साह
