Armie Hammer: जानें कौन हैं आर्मी हैमर, नरभक्षी होने का आरोप, अब क्यों हो रही है चर्चा

आर्मी हैमर हॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं, 2021 में उन पर नरभक्षी होने का कथित आरोप लगा था। अब एक पॉडकास्ट के दौरान हैमर ने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने जिंदा जानवर का दिल काट कर खाया है।
Armie Hammer Confirm Eating animal heart Amid Cannibalism controversy
आर्मी हैमर ने कबूल की जिंदा जानवर का दिल खाने की बात, नरभक्षी होने का लग चुका है आरोप
Updated on

Armie Hammer: आर्मी हैमर हॉलीवुड में वापसी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच उनका एक पॉडकास्ट चर्चा में आ गया है, जहां उन्होंने जिंदा जानवर के दिल का टुकड़ा खाने की बात स्वीकार की है। उनके इस बयान से बवाल मच गया है। उनके इस बयान को उनके ऊपर लगे कथित तौर पर नरभक्षी होने के आरोपों से जोड़कर देखा जा रहा है।

साल 2021 में उन पर नरभक्षी होने का आरोप कई महिलाओं (पूर्व प्रेमिकाओं) ने लगाया था। इतना ही नहीं उन पर यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया गया था। हालांकि आर्मी हैमर पर दोष साबित नहीं हुआ, लेकिन इन आरोपों ने उन्हें हॉलीवुड से बाहर कर दिया था। करीब 4 साल के बाद वो अब फिर हॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं।

कौन हैं आर्मी हैमर

आर्मी हैमर हॉलीवुड अभिनेता हैं, उन्होंने 'कॉल मी बाय योर नेम' जैसी फिल्मों में काम किया है। साल 2022 में 'डेथ ऑन द नाइल' नाम की फिल्म में उन्हें आखिरी बार देखा गया था।  2021 में उन पर लगे नरभक्षी होने के आरोपों की वजह से उन्हें हॉलीवुड से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। जिस वजह से उनके हाथ से कई बड़े प्रोजेक्ट और फिल्म चली गई थी।  उनकी पूर्व प्रेमिकाओं ने उनपर नरभक्षी कल्पना रखने का आरोप लगाया था और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, हालांकि उन पर यह आरोप सिद्ध नहीं हुआ और उन पर कोई मुकदमा नहीं चला।

आर्मी हैमर ने कबूल की जिंदा जानवर का दिल खाने की बात

आर्मी हैमर इस समय अपने पॉडकास्ट में दिए गए बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। नरभक्षी होने के आरोप का तो उन्होंने खंडन किया, लेकिन आर्मी हैमर ने खुलासा किया कि एक बार शिकार के दौरान उन्होंने एक जानवर के दिल का कुछ हिस्सा खाया था। उन्होंने आगे यह भी बताया कि यह शिकारी से जुड़ी एक पुरानी परंपरा है। जिसके लिए लोग आपको उकसाते हैं और आपको ऐसा करना पड़ता है। आर्मी हैमर ने बताया कि यह शिकार की एक रस्म है और इसे नरभक्षी होने वाली कल्पनाओं के साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।  शिकार के वक्त इसे एक अनुष्ठान की तरह से लिया जाता है, मैं ऐसे कई लोगों को जानता हूं, जो पहली बार शिकार पर गए और उन्हें भी वैसा ही कुछ करना पड़ा था।

Navbharat Live
navbharatlive.com