Bigg Boss 18: एकता कपूर ने तोड़ा विवियन डिसेना का घमंड, लगा डाली रजत दलाल और चाहत की भी क्लास
Bigg Boss 18 Promo: कलर्स टीवी के शो बिग बॉस 18 को इस वीकेंड का वार होस्ट करने एकता कपूर पहुंची है। सोशल मीडिया पर मेकर्स ने प्रोमो शेयर कर झलक दिखाई कि कैसे एकता विवियन डिसेना को घमंड भरे बर्ताव के लिए खरी खोटी सुना रही हैं।
- Written By: निक्की राय
एकता कपूर ने तोड़ा विवियन डिसेना का घमंड (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: टीवी इंडस्ट्री के सबसे विवादित शो बिग-बॉस सीजन 18 में आए दिन नए-नए ड्रामा हो रहे हैं। हर कोई घर के बाहर दर्शकों का दिल जीतने के लिए कैमरे पर दिखने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच शो में एक बड़ा ट्वीस्ट नजर आया। इस बार सलमान खान वीकेंड के वार पर नजर नहीं आए। इस बार वीकेंड के वार पर सलमान की जगह एकता कपूर, रोहित शेट्टी और रवि किशन ने ली। शो का ये ट्वीस्ट बहुत ही खतरनाक होने वाला है। इस एपिसोड में एकता कपूर विवियन के घमंड को तोड़ती नजर आ रही हैं।
कपूर विवियन डिसेना की लगी क्लास
हाल ही मेकर्स ने नए एपिसोड का नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में एकता कपूर विवियन डिसेना की क्लास लगाती नजर आ रही हैं। इस दौरान एकता कपूर शो को होस्ट करती नजर आ रही हैं। प्रोमो में एकता कपूर विवियन से कहती हैं, ‘विवियन मुझे इतना को हक है कि आपको लॉन्च करने के बाद मैं आपसे कुछ सवाल खुद कर सकती हूं। अगर आपने 8-10 साल काम किया, तो क्या….तो क्या! तो क्या घर के सारे लोग आपको सिर पर चढ़ा लें। तो ये काम का घमंड आप किसको दिखा रहे हैं। विवियन घर की बातों से दूर भागता है। अगर ऐसा ही करना है, तो 8-10 साल बाद आप क्यों आए बिग-बॉस के शो पर। मैं इस मुद्दे को उठाना चाहती हूं, जो मुझे बहुत बुरी तरह चुभ रहा है।’ इस दौरान विवियन खामोश नजर आए।
PROMO #BiggBoss18 #EktaKapoor Blasts on #VivianDsena pic.twitter.com/gnMquWczcP — The Khabri (@TheKhabriTweets) November 7, 2024
सम्बंधित ख़बरें
जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
30 साल पहले दिखा था भंसाली का जादू! ‘खामोशी’ की ये 7 बातें आज भी हैं खास
सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की मौत, इलाके में मची सनसनी
यह भी देखें-अविनाश तिवारी की फिल्म ‘सिकंदर का मुकद्दर’ 29 नवंबर को होगी रिलीज, नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
चाहत को विमेन कार्ड खेलने पर पड़ी डांट
विवियन की क्लास लगाने के बाद एकता कपूर चाहत पांडे की क्लास लगाती नजर आईं। एकता कपूर ने चाहत की एक्टिंग करते हुए उनसे कहा, ‘चाहत जी नेशनल टेलीविजन पर एक लड़की को ऐसा बोला, लेकिन आप ये जो…आप मुझसे ऐसे बात क्यों कर सकते हैं क्योंकि मैं एक लड़की हूं। तो मैं आपको एक बात बता दूं आप यहां एक खिलाड़ी हैं। आप यहां औरत और मर्द का प्रॉबलम नहीं बना सकते। आप सारी औरतों के लिए बात करती हैं, लेकिन आप खुद के लिए लड़िए।’ इसके बाद एकता कपूर रजत दलाल को भी नहीं छोड़तीं और उनसे कहती हैं, ‘आपसे छोटा है आप उनके सामने खड़े हो रहे हो। आप कोई बड़े तोप नहीं बन रहे हो। मैं घर के अंदर आपको सिखाने आती इसका क्या मतलब होता है।’
