देसी अंदाज में हुई Bigg Boss फेम दीपक ठाकुर की शादी, सिंदूरदान का वीडियो हो रहा है वायरल

बिग बॉस 12 फेम दीपक ठाकुर शादी के बंधन में बन चुके हैं। नेहा ठाकुर (चौबे) के साथ उनकी शादी हुई है। उन्होंने शादी की लगभग सभी रसों की तस्वीर और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। सिंदूरदान का वीडियो वायरल हो रहा है।
Deepak Thakur Wedding With Neha Thakur Video
Published on
Updated on

मुंबई: भोजपुरी एक्टर और सिंगर दीपक ठाकुर को शोहरत बिग बॉस के घर में आकर मिली थी। वह बिग बॉस 12 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे। वह अब भी भोजपुरी फिल्मों में काम कर रहे हैं और भोजपुरी गीत गाते हैं। हाल ही में दीपक ने शादी कर ली है। उनकी पत्नी नेहा ठाकुर (चौबे) के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की हर रस्म की तस्वीर और वीडियो साझा किया है। इसमें तिलक, हल्दी, मेहंदी, बारात, विदाई सभी रस्में और समारोह दिखाई दे रहे हैं। लेकिन सिंदूरदान का उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो और तस्वीरों में आप देख सकते हैं दीपक ठाकुर की शादी बिल्कुल ठेठ और देसी अंदाज में हुई है। उनकी शादी देखकर बहुत से उत्तर भारतीय लोगों को अपनी शादी की याद आ रही है। गाड़ी पर दीपक वेड्स नेहा लिखा हुआ है। वह बारात लेकर जाते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं। बारात से लौटी गाड़ी का वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है। दुल्हन के साथ स्टेज पर बिताए गए वक्त की तस्वीर और वीडियो भी शेयर की गई है। बारातियों का नाच गाना, हल्दी और मेहंदी की रस्में सिंदूरदान की रस्में द्वार पूजा का सीन सब कुछ इस तस्वीर में आपको मिल जाएगा। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि दीपक ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपने शादी की लगभग सभी रस्मों को साझा किया है।

दीपक ठाकुर की शादी की तस्वीरों पर फैंस के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने उन्हें शादी के लिए बधाई संदेश भेजा है। दीपक ठाकुर 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' और 'भैया जी' जैसी फेमस बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम भी किया है। लेकिन उन्हें बड़ी शोहरत बिग बॉस के घर में आने के बाद मिली थी। बिग बॉस सीजन 12 में वह नजर आए थे। बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद जैसे ही वह अपने गांव वापस पहुंचे, वहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया था। दीपक ठाकुर अभी अपने चाहने वालों के बीच लोकप्रिय बने हुए हैं।
Navbharat Live
navbharatlive.com