आप बैग पैक कीजिए और यहां से चल जाइए, पत्नी के अपमान पर फूट पड़ा था राजकुमार का गुस्सा
राजकुमार राव फिल्म भूल चूक माफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच उनके कुक को काम पर से निकाले जाने की चर्चा तेज हो गई है। राजकुमार राव ने खुद बताया था कि उनके कुक ने उनकी पत्नी का अपमान किया था।
- Written By: अनिल सिंह
पत्नी के अपमान पर राजकुमार राव ने इस शख्स को कर दिया था घर से बाहर
मुंबई: राजकुमार राव इस समय अपनी फिल्म भूल चूक माफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की कहानी में राजकुमार राव का जो किरदार है वह अच्छा पति बनने की कोशिश कर रहा है। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है। राजकुमार राव बेहतरीन एक्टर तो हैं ही लेकिन वह एक अच्छे पति भी हैं।
राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी साल 2021 में हुई थी। शादी से पहले दोनों ने 11 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। राजकुमार राव और पत्रलेखा का कहना है कि दोनों का रिश्ता एक मजबूत नींव पर टिका हुआ है और वह यह है वह दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार राव ने बताया था कि घर में जब भी दोनों के बीच झगड़ा होता है। दोनों एक दूसरे को सॉरी बोल लेते हैं, क्योंकि दोनों एक दूसरे से दूर नहीं रह सकते।
ये भी पढ़ें- द ट्रेटर्स में कौन-कौन होंगे कंटेस्टेंट्स? खुद करण जौहर ने दे दिया हिंट, ये रहे उनके नाम
सम्बंधित ख़बरें
Akshay Kumar अब एलियन से करेंगे मुकाबला, ‘समुक’ से हॉलीवुड स्टाइल साइंस-फिक्शन हॉरर का होगा आगाज
Ram Charan Apologises To Jasprit Bumrah: राम चरण से स्टेज पर हुई गलती, मांगी माफी, बोले- मैं भुलक्कड़ हूं
Varanasi Update: वाराणसी की शूटिंग में जुटे महेश बाबू, स्पेशल सॉन्ग से जुड़े नए अपडेट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
‘करण अर्जुन’ से ‘कोई मिल गया’ तक Rajesh Roshan ने दिए अनगिनत हिट गाने, संगीत की दुनिया में रचा इतिहास
राजकुमार राव ने रौनक राजानी को दिए गए इंटरव्यू में खुद से जुड़ी, अपनी पत्नी से जुड़ी और अपनी फिल्मों से जुड़ी ढेर सारी बातें की थी। बातचीत के दौरान रौनक ने राजकुमार को बताया कि उनका कुक उनकी पत्नी का सम्मान नहीं करता है इसके बावजूद वह उसे काम पर से निकल नहीं पा रहे हैं। इस बात पर राजकुमार राव ने बताया था कि हमारा एक कुक था जिसकी उम्र 48 साल की थी, वह बढ़िया मैक्सिकन खाना बनाता था, लेकिन मैंने देखा वह पत्रलेखा से ठीक से बात नहीं करता। तो एक दिन मैंने उसे बुलाया और कहा आप बैग पैक कीजिए और यहां से चले जाइए।
राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ रिलीज हो चुकी है। इससे पहले वह विक्की विद्या का वो वाला वीडियो नाम की फिल्म में नजर आए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। जबकि उससे पहले राजकुमार राव स्त्री 2 फिल्म में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था और कारोबार का नया रिकॉर्ड बनाया था।
