-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Arbaz Patel Reaction On Fight With Shiv Thakare The 50 Show Interview
‘अगर कोई और होता तो वही करता…’ शिव ठाकरे संग झड़प पर बोले अरबाज पटेल, खुद को बताया बेबाक खिलाड़ी
- Written By: स्नेहा मौर्या
Arbaz Patel Interview: मशहूर रियलिटी शो ‘द 50’ में शिव ठाकरे संग हुई झड़प पर अरबाज पटेल ने खुलकर बात की और उन्होंने बातचीत में कहा कि मेरी जगह कोई और होता तो वही करता।

अरबाज पटेल शिव ठाकरे विवाद (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
The 50 Show Contestants Fight: रियलिटी शो ‘द 50’ के विनर भले ही शिव ठाकरे बन चुके हों, लेकिन शो में अरबाज पटेल का गेम और उनका एग्रेसिव अंदाज भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहा। खासतौर पर शिव ठाकरे के साथ उनकी हुई झड़प ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। अब इस पूरे विवाद पर अरबाज पटेल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में अरबाज ने साफ कहा कि उन्होंने उस वक्त कुछ भी गलत नहीं किया। उनका मानना है कि अगर कोई और उनकी जगह होता, तो वह भी उसी तरह प्रतिक्रिया देता। उन्होंने बताया कि उनका स्वभाव ही ऐसा है कि वह गलत चीजों के खिलाफ तुरंत खड़े हो जाते हैं।
अरबाज पटेल ने शिव ठाकरे संग झड़प पर की खुलकर बात
अरबाज पटेल ने अपने एग्रेसिव व्यवहार को लेकर कहा कि लोग उन्हें केवल उनके गुस्से के लिए जानते हैं, लेकिन इसके पीछे की मेहनत और संघर्ष को नहीं समझते। उनके मुताबिक, मजबूत बनना आसान नहीं होता और इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। वह हर स्थिति में अपने दिल की बात कहने में विश्वास रखते हैं और किसी भी बात को मन में दबाकर रखना उन्हें पसंद नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
शो में उनकी एंट्री निक्की तंबोली के साथ हुई थी, जिस पर भी उन्होंने खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें शो में कपल के तौर पर ही बुलाया गया था और दोनों ने साथ में एंट्री लेने का फैसला किया। दर्शकों को भी उनकी जोड़ी पसंद आई और दोनों ने मिलकर गेम खेला।
अरबाज का कहना है कि रियलिटी शो में गुटबाजी एक अहम हिस्सा होती है और इसके बिना गेम पूरा नहीं हो सकता। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि उनके और निक्की के बीच कई बार मतभेद हुए, लेकिन यह किसी भी प्रतियोगिता में सामान्य बात है।
‘मेरा इरादा लड़ाई करने का बिल्कुल नहीं था’
शिव ठाकरे के साथ हुई हाथापाई को लेकर उन्होंने कहा कि उस समय स्थिति काफी भावनात्मक थी। उन्होंने बताया कि वह अपने साथी को रोते हुए देख भावुक हो गए थे और उसी वजह से बीच में आए। उनका इरादा लड़ाई करने का नहीं था, लेकिन हालात ऐसे बन गए कि बात बढ़ गई।
ये भी पढ़ें- बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन, शूटिंग के दौरान समुद्र में डूबने से गई जान, टॉलीवुड में शोक की लहर
शो के नतीजों पर बात करते हुए अरबाज ने शिव ठाकरे को जीत की बधाई दी, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अगर वह फाइनल तक पहुंचते, तो जीत के लिए पूरी ताकत लगा देते। वहीं, निक्की के साथ अपने रिश्ते को लेकर उन्होंने फिलहाल शादी का कोई जल्दबाजी में फैसला न लेने की बात कही है।
Arbaz patel reaction on fight with shiv thakare the 50 show interview
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













