Samar Singh: भोजपुरी सिंगर-एक्टर समर सिंह के घर गुंजी किलकारी, बेटे का हुआ जन्म
Bhojpuri Actor: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक और एक्टर समर सिंह के घर किलकारी गुंजी है उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह ने बेटे को जन्म दिया है। भोजपुरी सिनेमा के लोग अब उन्हें बधाई दे रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह
देसी स्टार समर सिंह बने पिता, भोजपुरी सितारों ने दी बधाई
Bhojpuri Actor Samar Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता समर सिंह हाल ही में पिता बने हैं। उन्होंने बेटे के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए साझा की, जिससे उनके चाहने वाले और भोजपुरी फिल्म और संगीत जगत के कई बड़े सितारे उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
समर सिंह ने अपने बेटे की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस तस्वीर में वे और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह बेटे को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, ”हर किलकारी जैसे जीवन की नई कविता का पहला सिरा हो।” इस पोस्ट के कमेंट्स में फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Kareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Salman Khan Property: सलमान खान ने बेचा बांद्रा वेस्ट का अपार्टमेंट, 3.50 करोड़ में फाइनल हुई प्रॉपर्टी डील
कारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
Chauhan Movie: फर्स्ट लुक रिलीज के बाद ‘चौहान’ में बदलाव, जीशान अय्यूब की आवाज हटने से बढ़ी चर्चा
ये भी पढ़ें- National Award उठाने के लिए एक हाथ काफी, शाहरुख खान बोले- ठीक नहीं हुई है कंधे की चोट
भोजपुरी सितारों ने दी बधाई
इस खुशी के मौके पर भोजपुरी इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियों ने भी अपने कमेंट्स के जरिए समर सिंह को शुभकामनाएं दी हैं। रानी चटर्जी, प्रियंका गुप्ता, संदीप कुमार सिंह, खुशबू तिवारी, नम्रता मल्ला और स्वीटी छाबड़ा जैसे बड़े कलाकार उनकी इस खुशी का हिस्सा बने और जमकर बधाइयां दी। किसी ने कमेंट्स में बधाई लिखा तो किसी ने हार्ट इमोजी भेजा।रानी चटर्जी ने कमेंट किया कि समर सिंह को नए जीवन के इस सफर के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वहीं, प्रियंका गुप्ता ने भी बेटे के जन्म पर उन्हें आशीर्वाद दिया।
परिवार के लिए सुख-शांति की कामना
खुशबू तिवारी, नम्रता मल्ला, और स्वीटी छाबड़ा ने भी अपने प्यार भरे संदेश भेजे और उनके परिवार के लिए सुख-शांति की कामना की। बता दें कि समर सिंह भोजपुरी संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं। उनके कई गाने करोड़ों व्यूज पाते हैं और वे अपने देसी अंदाज के लिए मशहूर हैं। उनकी फिल्मों को भी दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। ‘तेरा मेरा टशन’ और ‘इतिहास’ जैसी फिल्मों में उनके काम की खूब तारीफ हुई है।
फैंस का भी मिल रहा प्यार और समर्थन
समर सिंह ने फिल्मों से अलग सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ाव को हमेशा मजबूत रखा है। जब भी उनकी जिंदगी में कुछ बड़ा होता है, तो वह फैंस और साथियों के साथ जरूर साझा करते हैं, जिससे उन्हें अट्टू प्यार और समर्थन मिलता रहता है।
