पहली झलक में ही छा गया ‘काजू’, भारती सिंह के बेटे की क्यूटनेस ने जीता दिल, वीडियो वायरल
Bharti Singh YouTube Vlog: कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने यूट्यूब व्लॉग में बेटे काजू का चेहरा पहली बार दिखाया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने काजू की क्यूटनेस की जमकर तारीफ की।
- Written By: सोनाली झा
भारती सिंह का बेटा काजू का फेस रिवील (फोटो- सोशल मीडिया)
Bharti Singh Son Kaju Face Reveal: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में अपने छोटे बेटे ‘काजू’ यानी यशवीर सिंह लिंबाचिया का चेहरा पहली बार रिवील कर दिया है। लंबे समय से फैंस काजू की झलक पाने का इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा हो गया है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
भारती सिंह ने अपने व्लॉग में काजू की प्यारी सी झलक दिखाते हुए एक खास मोमेंट फैंस के साथ शेयर किया। इस मौके को और खास बनाने के लिए भारती सिंह ने एक छोटी सी पार्टी भी रखी, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए। वीडियो में काजू की मासूमियत और क्यूटनेस ने हर किसी का दिल जीत लिया। भारती अक्सर अपने व्लॉग्स के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ के खास पलों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। काजू का फेस रिवील भी ऐसा ही एक खास पल था, जिसने इंटरनेट पर खुशियों की लहर दौड़ा दी है।
कमेंट सेक्शन में आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़
काजू का चेहरा सामने आते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कोई उसे बहुत प्यारा बता रहा है, तो कोई उसकी तुलना परिवार के अन्य सदस्यों से कर रहा है। कई यूजर्स ने लिखा कि काजू अपने बड़े भाई ‘गोला’ यानी लक्ष सिंह लिंबाचिया की तरह दिखता है, वहीं कुछ ने उसकी नाक और चेहरे की झलक को हर्ष लिंबाचिया और भारती से मिलती-जुलती बताया।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Sonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
प्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
पहले भी गोला का चेहरा किया था रिवील
यह पहली बार नहीं है जब भारती ने अपने बच्चे का फेस रिवील किया हो। इससे पहले उन्होंने अपने बड़े बेटे ‘गोला’ का चेहरा भी कुछ महीनों बाद फैंस को दिखाया था। उस समय भी सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिला था। अब काजू के फेस रिवील के बाद फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी 3 दिसंबर 2017 को हुई थी। साल 2022 में उनके घर पहले बेटे गोला का जन्म हुआ था और अब दूसरे बेटे काजू के साथ उनकी फैमिली पूरी हो गई है।
