बचपन की यादों को याद कर झलका कॉमेडी क्वीन का दर्द, घर में नहीं था टीवी, आज खुद टीवी स्टार हैं भारती सिंह

Comedian Bharti Singh ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि उनके घर में टीवी नहीं था। टीवी देखने के लिए वह पड़ोसियों के घर जाती थीं, लेकिन वहां भी उन्हें ज्यादा देर बैठने नहीं दिया जाता था।
Bharti Singh
लाफ्टर क्वीन भारती सिंह(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Bharti Singh Childhood Struggle: अपनी जबरदस्त और दमदार कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीतने वाली भारती सिंह आज टीवी इंडस्ट्री के बड़े नामों में से एक है।

अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से हर घर में पहचान बनाने वाली भारती सिंह का बचपन काफी मुश्किलों से भरा था।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले गेम शो द इंडियन गेम शो विथ भारती और हर्ष में भारती ने हंसते-हंसते अपनी जिंदगी के बेहद भावुक लम्हें को याद किया। भारती ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वो छोटी थी, तब उनके घर पर टीवी भी नहीं था। ऐसे में वो टीवी देखने किसी पड़ोसी के यहां जाती थी, लेकिन वहां से भी बहाने बनाकर उन्हें निकाल दिया जाता था।

जानें क्या है पूरा मामला?

द इंडियन गेम शो विथ भारती और हर्ष के लेटेस्ट एपिसोड में कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बचपन से जुड़ा एक भावुक किस्सा सुनाया। इस शो में 90 के दशक की यादों को सेलिब्रेट किया जा रहा था। जहां भारती ने ये किस्सा सुनाते हुए कहा कि 'मेरे बचपन में घर में टीवी नहीं था। पूरे मोहल्ले में भी हर किसी के घर टीवी नहीं हुआ करता था। कुछ गिने-चुने परिवार ही ऐसे थे, जिनके घर टीवी मौजूद था। लेकिन अक्सर जब मैं उनके घर टीवी देखने जाती थी, तो वो टीवी के आगे पर्दा कर दिया करते थे और बोलते थे, 'जाओ-जाओ अपने घर, पढ़ना नहीं है?

पड़ोसी का किया धन्यवाद

हालांकि भारती ने बाद में उस पड़ोसी को एक अनोखे अंदाज में धन्यवाद भी कहा। भारती ने आगे कहा कि मैं उनको थैंक यू करना चाहती हूं कि आपने मुझे अपने घर से निकाला। आप लोगों की वजह से मैंने इतनी मेहनत की कि अब मैं खुद टीवी पर आ रही हूं।

Bharti Singh
बॉलीवुड के स्टार्स जिन्होंने रिएक्शन के बाद भी नहीं मानी हार, अक्षय कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक हुए रिजेक्ट

संघर्षों से भरा रहा है कॉमेडी क्वीन का बचपन

भारती सिंह अक्सर अपने बचपन के संघर्षों के दिनों को याद करके भावुक हो जाती है। बेहद कम उम्र में पिता को खोने वाली भारती को अपनी मां और भाई-बहनों के साथ बिताए गए कठिन पलों को आज भी याद करते हुए देखा जा सकता है। मुश्किलों के बाद भी हार ना मानने वाली भारती आज कॉमेडी की क्वीन के तौर पर जानी जाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com