भोजपुरी बवाल में पहुंचे भारती सिंह-एल्विश यादव, आम्रपाली दुबे के फूड टेस्टिंग चैलेंज ने मचाया धमाल

Bhojpuri Bawaal के नए एपिसोड में लाफ्टर शेफ्स के सितारों की एंट्री होने वाली है। प्रोमो में एल्विश यादव, भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक नजर आए, वहीं आम्रपाली दुबे के फूड चैलेंज ने खूब हंसाया।
Amrapali Dubey.
आम्रपाली दुबे भोजपुरी बवाल(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Bhojpuri Bawaal Laughter Chef Collab: जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो भोजपुरी बवाल ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों का ये एंटरटेनमेंट का तड़का दर्शकों को भी बखूबी भा रहा है।

भोजपुरी बवाल में आपको भोजपुरी कलाकारों का अब तक का सबसे अनोखा और अलग अंदाज देखने के लिए मिलता है। इस शो में कॉमेडी के साथ ड्रामा और एंटरटेनमेंट का भी भरपूर डोज मिलता है। इस शो में आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, रानी चटर्जी, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे दिग्गज भोजपुरी कलाकार नजर आ रहे हैं।

भोजपुरी बवाल में लगेगा तड़का

जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले इस रियलिटी शो में इस हफ्ते आपको लाफ्टर शेफ्स का तड़का लगते हुए देखने के लिए मिलेगा। इंस्टाग्राम पर सामने आए प्रोमो वीडियो में भोजपुरी बवाल में एल्विश यादव, भारती सिंह, अंकिता लोखंडे और कृष्णा अभिषेक की झलक भी देखने के लिए मिलेगी।

आम्रपाली दुबे को भारी पड़ी फूड टेस्टिंग

भोजपुरी बवाल के इस प्रोमो में आम्रपाली दुबे की क्लास लगने वाली है। लाफ्टर शेफ के सेट पर पहुंची आम्रपाली दुबे को आंखों पर पट्टी बांधकर खाने को टेस्ट कर क्या खाया गया है ये बताने का चैलेंज दिया गया है। इस प्रोमो में एल्विश यादव आम्रपाली दुबे की जमकर टांग खींचते हुए दिखायी दे रहे है। प्रोमो वीडियो के अनुसार, आम्रपाली दुबे के मिर्ची खाते ही उनकी हालत खराब होती हुई दिखायी दे रही है। साथ ही दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ इस चैलेंज का भरपूर मजा लेते है।

Amrapali Dubey.
तुलसी की जिंदगी में होगी पुराने दुश्मनों की वापसी, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में फिर सौतन बनकर लौटेगी मंदिरा

भोजपुरी बवाल की टीआरपी रिपोर्ट

रियलिटी शो भोजपुरी बवाल टीआरपी और व्यूअरशिप के मामले में शुरुआती चर्चा के बावजूद टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाया है। हालांकि पवन सिंह, निरहुआ और आम्रपाली दुबे जैसे बड़े सितारों के होने के कारण शुरुआती दिनों में इसे लेकर काफी बज बना था, लेकिन यह दर्शकों को लंबे समय तक बांधे रखने और ब्लॉकबस्टर रेटिंग हासिल करने में फेल हो गया। मेकर्स ने टीआरपी बढ़ाने के लिए भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक जैसे हिंदी टीवी कलाकारों की कॉमेडी का भी सहारा लिया, लेकिन शो की स्थिति में खास सुधार नहीं देखा गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com