Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bharathiraja Death: तमिल सिनेमा के ‘इयक्कुनर इमायम’ भारतीराजा का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Bharathiraja Death Latest News: तमिल सिनेमा को नई बुलंदियों पर ले जाने वाले दिग्गज फिल्म डायरेक्टर और बेहतरीन अभिनेता भारतीराजा का 84 वर्ष की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 10, 2026 | 10:18 AM

दिवंगत भारतीराजा (फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Bharathiraja Death News: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखभरी खबर सामने आई है जिसने पूरे देश के सिनेमा प्रेमियों को बड़ा झटका दिया है। भारतीय सिनेमा, खासकर तमिल सिनेमा को अपनी अनूठी कहानियों से एक नई दिशा देने वाले मशहूर फिल्ममेकर और बेहतरीन अभिनेता भारतीराजा अब हमारे बीच नहीं रहे।

बुधवार को काफी समय से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं और बीमारियों के कारण 84 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने चेन्नई में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों फैंस के बीच गहरे शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं इसी खबर के आते ही सोशल मीडिया पर हर कोई इस महान कलाकार को नम आंखों से शौक व्यक्त कर रहा है।

गांव-देहात के परिवेश को बड़े पर्दे पर उतारा

डायरेक्टर भारतीराजा को तमिल सिनेमा के इतिहास में एक क्रांतिकारी और लीक से हटकर काम करने वाले निर्देशक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। कई दशकों लंबे अपने शानदार करियर के दौरान भारतीराजा ने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर और कालजयी फिल्में दी हैं। भारतीराजा ने अपनी फिल्मों के जरिए सिनेमा को स्टूडियो के चार कमरों से बाहर निकालकर गांवों की मिट्टी और यथार्थ से जोड़ने का काम किया था।

सम्बंधित ख़बरें

Nandamuri Balakrishna Birthday: परिवार के साथ निभाए ऐसे किरदार, जिन्हें जानकर हो जाएंगे हैरान

Peddi Collection Day 6: वीकडेज में नहीं रुकी ‘पेड्डी’ की रफ्तार, 6वें दिन राम चरण की फिल्म इतने करोड़ पार

Jeevan Career: सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे थे जीवन, फिल्मों में खलनायक बनकर जीता दर्शकों का दिल

The Pyramid Scheme को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, बताया कैसे लोगों को बातों में फंसाते हैं एमएलएम नेटवर्क

उनकी सबसे फेमस फिल्मों की बात करें तो इनमें ’16 वयाथिनिले’, ‘किझक्के पोगुम रेल’, ‘सिगप्पू रोजक्कल’, ‘निझालगल’, ‘अलैगल ओइवाथिल्लाई’, ‘टिक टिक टिक’, ‘ओरु कैधियिन डायरी’, ‘मुधल मरियाथै’ और ‘किझक्कु चीमयिले’ जैसी महान कहानियां शामिल हैं जो आज भी नए डायरेक्टर के लिए एक अध्याय की तरह हैं।

डायरेक्ट के साथ-साथ एक्टिंग में भी दिखाया दम

भारतीराजा केवल कैमरे के पीछे रहकर ही जादू नहीं बिखेरते थे बल्कि कैमरे के सामने आकर भी उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था। पिछले कुछ सालों में वे एक मंझे हुए अभिनेता के तौर पर बड़े पर्दे पर काफी एक्टिव दिखाई दिए। उन्होंने ‘आयुथा एझुथु’, ‘पांडियानाडु’, ‘ईस्वरन’, ‘तिरुचित्रम्बलम’ और ‘महाराजा’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में बेहद लाजवाब और यादगार भूमिकाएं निभाईं।

सभी दर्शकों ने एक अभिनेता के रूप में भी भारतीराजा को उतना ही प्यार दिया जितना एक डायरेक्टर के तौर पर दिया था। बड़े पर्दे पर उनका आखिरी अभिनय सफर निर्देशक थारुन मूर्ति की फिल्म ‘थुदारुम’ में देखने को मिला था, जिसमें भारतीराजा एक मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल और अभिनेत्री शोभना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे।

बेटे के बिछड़ने बाद लगा गहरा सदमा

साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर भारतीराजा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनके परिवार में उनकी पत्नी चंद्रलीला और बेटी जननी हैं। उनके परिवार के लिए बीता कुछ समय बेहद दर्दनाक और कठिन रहा है। दरअसल साल 2025 में ही उनके बेटे मनोज भारतीराजा की अचानक 48 साल की आयु में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी थी।

जवान बेटे के इस तरह अचानक चले जाने से वे गहरे सदमे और मानसिक अवसाद में चले गए थे। इस दुखद घटना के बाद से उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई थी। बेटे के अंतिम संस्कार के समय वे पूरी तरह टूट चुके थे और उनके भाई जयराज पेरियामयथेवर ने भी हाल ही में बताया था कि ‘वे इस बड़े दुख को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे और उनकी मानसिक स्थिति काफी नाजुक बनी हुई थी।’

यह भी पढ़ें: Mika Singh Career: आवाज का उड़ता था मजाक, तानों से टूट गए थे मीका सिंह, प्रियंका के आगे छलके आंसू

दिग्गज सुपरस्टार्स का बनाया करियर

अपने बेमिसाल करियर के सफर में भारतीराजा ने तमिल सिनेमा के सबसे बड़े दिग्गजों के साथ काम किया था। उन्होंने थलाइवा रजनीकांत, एक्टिंग के उस्ताद कमल हासन और महान अभिनेता शिवाजी गणेशन जैसे बड़े कलाकारों को अपनी फिल्मों में न केवल निर्देशित किया बल्कि उनके अभिनय करियर को एक नई और अभूतपूर्व ऊंचाई पर भी पहुंचाया दिया। बतौर डायरेक्टर उनकी आखिरी फिल्म ‘मींदम ओरु मरियाथै’ थी, जो साल 2020 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी।

Bharathiraja death veteran tamil filmmaker and actor passes away at 84

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2026 | 10:18 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.