

नवरात्रि में भक्ति के रंग में डूबीं भाग्यश्री, किए मां के दर्शन
भाग्यश्री ने महिलाओं को दिया संदेश, दया और साहस हैं एक साथ
मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का महत्व समझाकर चर्चा में आईं भाग्यश्री
Bhagyashree Navratri Special Post: पूरे देश में धूमधाम से नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का महोत्सव शुरू हो चुका है। ऐसे में एक्ट्रेस भाग्यश्री भी मां के दर्शन और आर्शीवाद के लिए एक पंडाल पहुंची।
एक्ट्रेस भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम पर नवरात्रि से जुड़ी कुछ फोटोज पोस्ट की है, जिसमें वो भक्ति के रंग में डूबी हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं वो मातारानी ने आर्शीवाद लेती हुई भी नजर आ रही है। इन फोटोज में भाग्यश्री ने अपने फैंस को माता रानी के नौ स्वरूपों के बारे में विस्तार से समझाया।
एक्ट्रेस भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा कि नवरात्रि की शुभकामनाएँ! माँ के नव रूप, नव रस। शैलपुत्री: अटूट स्थिरता, पवित्रता और प्रकृति से गहरे, ज़मीनी जुड़ाव की निशानी हैं। ब्रह्मचारिणी: गहरी भक्ति, आध्यात्मिक अनुशासन और अटूट दृढ़ता की निशानी हैं। चंद्रघंटा: शांतिपूर्ण साहस और अन्याय के खिलाफ लड़ने की तैयारी की निशानी हैं। कुष्मांडा: कॉस्मिक क्रिएटिविटी, गर्मजोशी और जीवन को चलाने वाली रोशनी की चिंगारी की निशानी हैं। स्कंदमाता: बिना शर्त माँ के स्नेह और सुरक्षा देने वाले, पालन-पोषण करने वाले प्यार की निशानी हैं। कात्यायनी: नेक गुस्से, सबसे बड़ी बहादुरी और बुराई पर जीत की निशानी हैं। कालरात्रि: अंधेरे, अज्ञानता और नेगेटिविटी के निडर विनाश की निशानी हैं। महागौरी: पूरी पवित्रता, मन की शांति और आध्यात्मिक रूप से नयापन लाने की निशानी हैं। सिद्धिदात्री: परम ज्ञान, आध्यात्मिक संतुष्टि और दिव्य पूर्णता की निशानी हैं।
भाग्यश्री ने आगे लिखा कि माँ दुर्गा में दिव्य स्नेह और माँ की कृपा है, फिर भी जब सुरक्षा और न्याय की ज़रूरत होती है तो वह सच्चाई के हथियार उठाती हैं। वह महिलाओं को सिखाती हैं कि दयालु होने का मतलब निष्क्रिय होना नहीं है। दया और साहस एक ही सांस में हैं।
साल 1989 में आयी फिल्म मैंने प्यार किया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली भाग्यश्री ने अपनी पहली ही फिल्म में शौहरत बटोर ली थी। एक्ट्रेस भाग्यश्री को फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान के साथ सुमन के आइकॉनिक किरदार के लिए देश भर में जाना जाता है। पहली ही फिल्म से रातों-रात सुपरस्टार बनने वाली भाग्यश्री महाराष्ट्र के सांगली के एक प्रतिष्ठित मराठी शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं।