Sara Tendulkar Birthday: 29 साल की हुई सारा तेंदुलकर, पापा सचिन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Sara Tendulkar के 29वें जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर की। तस्वीर में सारा मराठी नथ और साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं, जबकि सचिन के भावुक संदेश ने फैंस का दिल जीत लिया।
Sara Tendulkar Special Birthday Wish
सचिन तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सारा तेंदुलकर के 29वें बर्थडे पर सचिन का भावुक पोस्ट

  • 'अब बस तुम्हें अपनी राह चुनते देख खुश होता हूं', बोले सचिन

  • महाराष्ट्रियन नथ में सारा ने जीता दिल, सादगी पर फिदा हुए फैंस

Sara Tendulkar Special Birthday Wish: भारतीय क्रिकेट में गॉड ऑफ क्रिकेट की उपाधि पाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपनी बेटी के बर्थडे पर स्पेशल पोस्ट शेयर की है। सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आज 29 साल की हो चुकी है।

12 अक्टूबर 1997 में जन्मी सारा तेंदुलकर आज एक इंटरनेट सेंसेशन है। सारा अपनी सिंपलिसिटी और ग्लैमरस अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। सारा तेंदुलकर के फैशनेबल और ग्लैमरस अंदाज के कारण वो अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती है।

सचिन ने स्पेशल अंदाज में किया बेटी को विश

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अपनी बेटी सारा तेंदुलकर के लिए इंस्टाग्राम पर स्पेशल बर्थडे पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सचिन अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे है और दोनों की आपसी बॉन्डिंग काफी खूबसूरत दिखायी दे रही है। सारा इस फोटो में महाराष्ट्रियन नथ में काफी सुंदर लग रही है। वहीं सचिन सिंपल कुर्ता-पजामा में नजर आ रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि एक समय था जब मैं ही तुम्हें रास्ता दिखाता था। अब, ज़्यादातर समय, मैं बस यह देखकर खुश होता हूँ कि तुम कहाँ जाना चुनते हो। हैप्पी बर्थडे, सारा। लव यू। सचिन के इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Sara Tendulkar Special Birthday Wish
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने गोविंदा को लेकर कही बड़ी बात, बोली- चिची और लोलो के अफेयर की खबर नहीं सुनी

सारा की सादगी ने जीता दिल

दिग्गज खिलाड़ी की बेटी होने के बाद भी सारा को सादगी और विनम्रता से लोगों से पेश आते हुए देखा जाता है। लोगों को सारा का ये अंदाज काफी पसंद आता है। पब्लिक फिगर होने के बाद भी सारा लो प्रोफाइल और सिंपल येट एलीगेंट लाइफस्टाइल को चुनती है।

पिता-बेटी का रिश्ता फिर चर्चा में

सारा के जन्मदिन पर सचिन का भावुक संदेश उनके रिश्ते की खूबसूरती को सामने लाता है। बेटी को अपनी राह चुनते और अपने फैसलों के साथ आगे बढ़ते देखना किसी भी माता-पिता के लिए खास पल होता है। सचिन की यह पोस्ट भी इसी भावना को दर्शाती है। जन्मदिन के मौके पर सारा को मिल रही शुभकामनाओं के बीच पिता का यह संदेश सबसे खास चर्चाओं में शामिल हो गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com