फिल्मों में मिली शोहरत, फिर बॉलीवुड से बनाई दूरी, ममता कुलकर्णी से भाग्यश्री तक एक्ट्रेस की बदल गई पूरी जिंदगी

Bollywood Actresses Who Left Films: बॉलीवुड में नाम, शोहरत और स्टारडम पाना कलाकार का सपना होता है। कुछ अभिनेत्रियों ने सफलता के शिखर पर पहुंचकर अचानक एक्टिंग की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
Bollywood Actresses Who Left Films
फिल्मों में सफलता के बाद इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड से बनाई दूरी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Bollywood Actresses Who Left Films
ममता कुलकर्णी ने करण अर्जुन, क्रांतिवीर और सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करके इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी। जब उनका करियर सफलता के नए रिकॉर्ड बना रहा था, तभी वे अचानक बड़े पर्दे से ओझल हो गईं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Actresses Who Left Films
फिल्म मैंने प्यार किया से अपने करियर की शुरुआत करने वाली भाग्यश्री ने अपनी पहली ही फिल्म से देशभर में पहचान बनाने के बाद शादी कर ली, फिर फिल्मों से दूरी बना ली। भले ही बाद में वे कुछ टीवी शोज और छोटी भूमिकाओं में दिखीं, लेकिन उन्होंने मुख्य एक्ट्रेस के तौर पर दोबारा एक्टिव नहीं दिखाई।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Actresses Who Left Films
राम तेरी गंगा मैली फिल्म से रातों-रात सनसनी मचाने वाली मंदाकिनी ने भी कुछ सालों तक राज करने के बाद सिनेमा को अलविदा कह दिया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Actresses Who Left Films
मशहूर एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने 80 और 90 के दशक में दामिनी, घातक, घायल और हीरो जैसी कालजयी फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का प्रदर्शन किया था। इस अभिनेत्री ने शादी के बाद इंडस्ट्री छोड़ दी और अमेरिका जाकर बस गईं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Actresses Who Left Films
अक्षय कुमार के साथ बरसात, बादशाह और इंटरनेशनल खिलाड़ी जैसी फेमस फिल्मों में काम करने वाली ट्विंकल खन्ना ने भी साल 2001 के बाद एक्टिंग से किनारा कर लिया। आज वे एक सफल लेखिका और इंटीरियर डिजाइनर के रूप में अपनी नई पहचान बना चुकी हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Actresses Who Left Films
दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाने वाली जायरा वसीम ने साल 2019 में धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए एक्टिंग की दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ने की घोषणा कर दी थी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com