मॉलीवुड में 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' का दबदबा, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लेकर फुटफॉल तक बनाया नया रिकॉर्ड

Bethlehem Kudumba Unit OTT Release: 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' ने मॉलीवुड में नया रिकॉर्ड बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 333.09 करोड़ रुपये कमाए और करीब 1.25 करोड़ फुटफॉल हासिल किया।
Bethlehem Kudumba Unit
निविन पॉली और ममिता बैजू(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' ने दुनियाभर में करीब 333.09 करोड़ रुपये की कमाई की।

  • 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' को सिनेमाघरों में लगभग 1.25 करोड़ दर्शकों ने देखा।

  • करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' में निविन पॉली और ममिता बैजू मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Bethlehem Kudumba Unit Collection: मलयालम सिनेमा की फिल्म 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने अपनी शानदार कमाई के साथ दर्शकों की संख्या के मामले में भी नया रिकॉर्ड बनाया है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ ने इसकी लोकप्रियता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। अब फिल्म ने फुटफॉल के मामले में 'लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा' को पीछे छोड़ दिया है।

'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रोमांटिक कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म को इसके फील-गुड कॉन्सेप्ट और कहानी के लिए पसंद किया गया। फिल्म को सकारात्मक समीक्षाएं मिलीं, जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर भी दिखाई दिया। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 333.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ रुपये था।

Bethlehem Kudumba Unit
सिद्धार्थ मल्होत्रा हुए चोटिल, पैर में वॉकिंग बूट पहनकर शेयर की तस्वीर, मजेदार कैप्शन ने खींचा फैंस का ध्यान

लोकाह चैप्टर 1 को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड

फिल्म की सबसे बड़ी उपलब्धि इसका शानदार फुटफॉल है। रिपोर्ट के अनुसार, 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' को सिनेमाघरों में करीब 1.25 करोड़ दर्शकों ने देखा। इसी के साथ यह 21वीं सदी में मॉलीवुड की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। इसने कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म 'लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा' को पीछे छोड़ दिया, जिसके फुटफॉल की संख्या लगभग 1.21 करोड़ बताई गई है।

इस सूची में 'मंजुम्मेल बॉयज' 1.15 करोड़ फुटफॉल के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, 'पुलिमुरुगन' को 1.08 करोड़ और 'वाझा 2' को करीब 1.03 करोड़ फुटफॉल मिला। 'थुडारम' लगभग एक करोड़ दर्शकों के साथ सूची में शामिल है। इसके अलावा 'नरसिम्हम', 'एल2: एम्पुरान', 'दृश्यम 3' और '2018' भी इस सूची में जगह बनाए हुए हैं।

फिल्म में नजर आए ये सितारे

'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' में निविन पॉली और ममिता बैजू मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन गिरीश एडी ने किया है, जबकि फहाद फाजिल, दिलेश पोथन और श्याम पुष्करन इसके निर्माता हैं। फिल्म में संगीत प्रताप, श्याम मोहन, सुरेश कृष्णा और विनय फोर्ट जैसे कलाकार भी नजर आए हैं। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com