अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ दूसरे मंडे टेस्ट में कमजोर पड़ी, बॉक्स ऑफिस पर बदला कमाई का खेल

Ajay Devgn Drishyam 3: अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 की रफ्तार दूसरे सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धीमी पड़ गई है, फिर भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन का सिलसिला जारी रखा है।
Ajay Devgn Drishyam 3 Collection
अजय देवगन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे मंडे करीब 6.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

  • फिल्म ने 11 दिनों में भारत में करीब 315.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

  • फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 489.74 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 11: बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीत रही दृश्यम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट रिलीज के बाद से ही मजबूत पकड़ बना रखी है। अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत जैसे बेहतरीन कलाकारों से सजी इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लगातार भीड़ उमड़ रही थी।

हालांकि, किसी भी फिल्म के लिए दूसरा मंडे एक बड़ी परीक्षा माना जाता है, जिसमें अक्सर फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिलती है। फिल्म दृश्यम 3 को भी शुरुआती 11वें दिन वर्किंग वीक की शुरुआत के कारण बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसा ही अनुभव करना पड़ा है, लेकिन इसके कुल आंकड़े अभी भी मेकर्स के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी हैं।

दूसरे मंडे टेस्ट में आई बड़ी गिरावट

खबरों के अनुसार फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को भारतीय बाजार में लगभग 6.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा इसके 10वें दिन यानी रविवार की कमाई के मुकाबले करीब 72 प्रतिशत कम है। वर्किंग डे होने के कारण सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या में कमी आई, जिसके चलते फिल्म की रफ्तार धीमी होना स्वाभाविक माना जा रहा है। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत स्थिति को बनाए रखा है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ का सफर

वर्किंग डे में भले ही कमाई की रफ्तार कम हुई हो, लेकिन शुरुआती 11 दिनों में फिल्म दृश्यम 3 ने जो रिकॉर्ड बनाए हैं वे बेहद शानदार हैं। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने भारतीय बाजार में अब तक कुल मिलाकर लगभग 315.25 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन कर लिया है।

वहीं अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो देश के अंदर ही यह आंकड़ा लगभग 378 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। शुरुआती हफ्ते के तूफानी प्रदर्शन और दूसरे शानदार वीकेंड की बदौलत फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए अपनी एक अलग और मजबूत जगह बना ली है।

Ajay Devgn Drishyam 3 Collection
जब एक्टिंग में नहीं थी दिलचस्पी, तब कैसे बने अशोक कुमार फिल्मों के हीरो? दिलचस्प है पहली फिल्म का किस्सा

500 करोड़ के जादुई आंकड़े से बस कुछ कदम दूर

केवल भारत ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इस थ्रिलर ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। दुनिया भर से मिले आंकड़ों को जोड़ा जाए तो अजय देवगन की फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब लगभग 489.74 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।

यह फिल्म अब 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से कुछ कदम की दूरी पर खड़ी है। अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस सस्पेंस से भरपूर कहानी ने जिस तरह से दुनियाभर के दर्शकों को बांधे रखा है, उससे यह साफ है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी कई बड़े मुहासिल अपने नाम करने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com