Isha Rikhi ने बादशाह संग शादी की खबरों पर लगाई मुहर, पति संग पहली रोमांटिक तस्वीर भी की शेयर
Badshah Isha Rikhi Wedding: ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर रैपर बादशाह के साथ अपनी शादी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान उन्होंने पति संग पहली रोमांटिक तस्वीर भी शेयर की।
- Written By: सोनाली झा
ईशा रिखी और बादशाह (फोटो- सोशल मीडिया)
Badshah Isha Rikhi Post: पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने आखिरकार रैपर और सिंगर बादशाह के साथ अपनी शादी की खबरों पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। पिछले कई महीनों से दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन न तो बादशाह और न ही ईशा ने इस बारे में कोई सार्वजनिक बयान दिया था। अब ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आयोजित ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान न सिर्फ शादी की पुष्टि की, बल्कि अपने पति के साथ एक रोमांटिक तस्वीर भी साझा की।
इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान एक फैन ने ईशा से पूछा कि अगर उनकी और बादशाह की शादी हो चुकी है तो दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो क्यों नहीं करते। इस सवाल का जवाब देते हुए ईशा ने साफ शब्दों में कहा कि हां, उनकी शादी हो चुकी है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस सवाल का जवाब अब उनके पति देव बादशाह को देना चाहिए। ईशा ने लिखा कि लोग लगातार यही पूछ रहे हैं कि क्या उनकी शादी हो गई है, क्या उन्होंने बादशाह से शादी की है और दोनों एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते। अभिनेत्री का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
पहली बार शेयर की पति संग तस्वीर
एक अन्य फैन ने ईशा से पूछा कि उन्होंने अब तक अपने पति के साथ कोई तस्वीर क्यों साझा नहीं की। इसके जवाब में अभिनेत्री ने पहली बार बादशाह के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में ईशा, बादशाह की गोद में बैठी नजर आ रही हैं और दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने कपल को बधाइयां देना शुरू कर दिया। लंबे समय से दोनों की शादी को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया।
सम्बंधित ख़बरें
इंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
लंकेश के किरदार में ढलने के लिए यश ने किया खास अभ्यास, बोले- शिव के गीत सुनकर ही मिलता था सही भाव
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
सिर्फ लव स्टोरी नहीं, हीलिंग और भरोसे की मिसाल बनी ‘डियर कॉमरेड’, 7 साल बाद भी याद किए जा रहे ये यादगार सीन
चार साल पुराना है रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा रिखी पिछले करीब चार वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और आखिरकार दोनों ने मार्च 2026 में एक निजी समारोह में शादी कर ली। शादी की तस्वीरें सबसे पहले ईशा की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं, लेकिन तब भी इस जोड़ी ने आधिकारिक घोषणा नहीं की थी।
कौन हैं ईशा रिखी
चंडीगढ़ की रहने वाली ईशा रिखी ने 2013 में पंजाबी फिल्म जट्ट बॉयज पुत्त जट्टां दे से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया। साल 2018 में उन्होंने नवाबजादे के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। वहीं बादशाह की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है, जिसकी परवरिश वे मिलकर कर रहे हैं। अब ईशा और बादशाह की शादी की आधिकारिक पुष्टि के बाद फैंस इस कपल को नए जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
