बादशाह के बयान ने मचाया बवाल, दुआ लिपा को लेकर किया था भद्दा कमेंट, हनी सिंह ने भी उड़ाया मजाक
सिंगर बादशाह दुआ लिपा को लेकर किए भद्दे कमेंट के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया पर बवाल मचता देख सफाई दी। लेकिन अब उनके कमेंट पर हनी सिंह ने भी मजाक उड़ाया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
हनी सिंह, बादशाह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: पॉपुलर रैपर और सिंगर बादशाह इस समय अपने किसी गाने को लेकर नहीं, बल्कि एक आपत्तिजनक कमेंट के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने इंटरनेशनल सिंगर दुआ लिपा को लेकर एक ऐसी टिप्पणी कर दी, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। इस बयान के बाद उन्हें न सिर्फ ट्रोल किया गया, बल्कि कई लोगों ने इसे बेहद आपत्तिजनक और अशोभनीय करार दिया।
दरअसल, बादशाह ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि “मैं दुआ लिपा के साथ बच्चे पैदा करना चाहूंगा, भाई।” इस कमेंट ने फैंस को हैरान कर दिया और लोगों ने इसे बदतमीजी और निजी मर्यादा के उल्लंघन करना कहा है। कुछ यूजर्स ने इसे महिलाओं के प्रति असम्मानजनक बताया और बादशाह से माफी की मांग की।
इस मामले पर बादशाह ने दी थी सफाई
हालात बिगड़ते देख बादशाह ने अगले दिन एक सफाई पोस्ट की। उन्होंने लिखा, “अगर कोई महिला वाकई आपकी प्रशंसा की पात्र है, तो उसकी तारीफ इस तरह भी की जा सकती है कि वह आपके बच्चे की मां बनने लायक है। इससे बड़ी तारीफ किसी औरत के लिए क्या होगी?” हालांकि उनकी यह सफाई भी लोगों को रास नहीं आई और सोशल मीडिया पर उन्हें और भी ज्यादा ट्रोल किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Dilip Joshi Exit: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जेठालाल के जाने की खबर निकली फर्जी, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
आखिर किस हरकत से नाराज हुईं जरीन खान? पैपराजी से बोलीं- ‘फालतूगिरी मत करना’, वीडियो हुआ वायरल
Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला ने सेक्सुअलिटी पर किया नया खुलासा, बोलीं- ‘फिलहाल किसी के साथ रिश्ता नहीं चाहती’
नसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! जानें पूरा मामला
Honey Singh reaction on Badshah cover up
by
u/Starlight_Sorcerer in
IndianHipHopHeads
हनी सिंह ने भी किया रिएक्ट
इस पूरे विवाद में अब रैपर हनी सिंह भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने बादशाह की सफाई पर कटाक्ष करते हुए एक पोस्ट पर कमेंट किया, “जीनियस” जिससे साफ है कि वह इस बयान का मजाक उड़ा रहे थे। आपको बता दें कि हनी सिंह और बादशाह के रिश्ते पहले भी कॉम्प्लिकेटेड रहे हैं।
ये भी पढ़ें- अस्पताल में भर्ती हुईं Bigg Boss OTT 3 विनर सना मकबूल, गंभीर बीमारी से जूझ रहीं एक्ट्रेस की हालत नाजुक
इससे पहले बादशाह ने 6 जून को एक पोस्ट में सिर्फ “दुआ लिपा” लिखा था, जिससे फैंस में कयास लगने लगे कि क्या वह दुआ लिपा के साथ किसी नए म्यूजिक प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। लेकिन जब एक फैन ने इस पर सवाल किया, तो बादशाह का जवाब बेहद चौंकाने वाला निकला।
बादशाह का यह बयान अब उनके लिए मुश्किलें खड़ी करता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है और इस मुद्दे ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है।
