- Hindi News »
- Entertainment »
- Bachchan Family Filmfare Awards 2025 Three Awards One Night
अमिताभ बच्चन, जया और अभिषेक को एक साथ मिला फिल्मफेयर सम्मान, बिग बी ने जताया आभार
- Written By: अनिल सिंह
70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में अमिताभ, जया और अभिषेक बच्चन को एक साथ मिला सम्मान। फिल्मफेयर में सम्मान हासिल करने के बाद बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने जताया आभार।

पत्नी जया और अभिषेक के साथ फिल्मफेयर पुरस्कार पाकर अमिताभ बच्चन हैं बेहद खुश, जताया आभार
Filmfare Awards: 70वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह की रात बच्चन परिवार के लिए एक ऐतिहासिक और यादगार अवसर बन गई, जब परिवार के तीन सदस्यों— अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और अभिषेक बच्चन— को एक ही रात में सम्मानित किया गया। इस असाधारण उपलब्धि पर अमिताभ बच्चन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए जनता और फिल्मफेयर के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा, “एक परिवार… एक ही इंडस्ट्री में एक ही परिवार के तीन सदस्य और एक ही दिन में तीन पुरस्कार। फिल्मफेयर के 70 साल पूरे होने पर जया को सम्मानित किया गया, अभिषेक को 2025 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और मुझे भी 70 साल के जश्न में सम्मानित किया गया।” उन्होंने कहा, “जया, अभिषेक और मैं, हमारा सौभाग्य और दर्शकों के प्रति पूर्ण आभार। बहुत-बहुत धन्यवाद।”
सम्बंधित ख़बरें
‘वीर-जारा’ में कैमियो के लिए Manoj Bajpayee ने नहीं मांगी थी फीस, यश चोपड़ा ने घर भेज दिया था चेक
Dhamaal 4 Movie Budget: मेकर्स ने खोला ‘धमाल 4’ के लिए खजाना, स्टारकास्ट की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान
Amitabh Bachchan ने एक दिन में शूट कीं 12 शॉर्ट फिल्में, 83 की उम्र में भी काम के प्रति जुनून बरकरार
Pranit More Apology: ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, बोले- मैं इस नफरत का हकदार हूं
अभिषेक ने जीता बेस्ट एक्टर का सम्मान
अभिषेक बच्चन को उनकी फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ में शानदार अभिनय के लिए ‘बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल मेल’ का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। उन्होंने यह सम्मान कार्तिक आर्यन के साथ साझा किया, जिन्हें उनकी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए सम्मानित किया गया था। इस जीत ने अभिषेक के लिए इस रात को और भी खास बना दिया।
ये भी पढ़ें- सिंघम के बंगले से महंगा है दबंग का 1BHK वाला घर, सलमान खान vs अजय देवगन
25 साल का सपना हुआ पूरा
अवॉर्ड लेते समय अभिषेक बच्चन थोड़े भावुक हो गए और उन्होंने बताया कि वह इस भाषण को देने का अभ्यास वर्षों से कर रहे थे। अभिषेक ने कहा, “इस साल फिल्म उद्योग में मेरे 25 साल पूरे हो रहे हैं और मुझे याद नहीं कि मैंने इस पुरस्कार के लिए कितनी बार भाषण देने की प्रैक्टिस की है। यह एक सपना रहा है और मैं बहुत भावुक और विनम्र हूं कि यह पूरा हो गया। अपने परिवार के सामने प्राप्त करना इसे और भी खास बना देता है।”
पुरस्कार किया ऐश्वर्या और आराध्या को समर्पित
अभिषेक बच्चन ने इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या को समर्पित किया। उन्होंने कहा, “ऐश्वर्या और आराध्या, मुझे अपने सपनों को पूरा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद। यह फिल्म एक पिता और बेटी के बारे में है, और मैं इसे अपने हीरो, अपने पिता और अपनी दूसरी हीरो, अपनी बेटी को समर्पित करना चाहता हूं।” एक ही रात में पूरे परिवार को सम्मान मिलना बच्चन परिवार के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।
Bachchan family filmfare awards 2025 three awards one night
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Delhi Electricity Bill Hike: दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून से बढ़कर आएगा बिल; DERC का बड़ा फैसला
Jun 13, 2026 | 05:02 PMआपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, बनाएं एकीकृत योजना, मंत्री आशीष शेलार ने दिए रेलवे, मनपा और बेस्ट को निर्देश
Jun 13, 2026 | 05:00 PMभंडारा में पीएम सूर्यघर योजना का असर, 9,533 उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य
Jun 13, 2026 | 05:00 PMअपने चेले-चपाटों को नसीहत दें अखिलेश…अदिति यादव मामले में सपा प्रमुख पर बरसे CM योगी, जानें क्या कुछ कहा
Jun 13, 2026 | 04:58 PM‘वीर-जारा’ में कैमियो के लिए Manoj Bajpayee ने नहीं मांगी थी फीस, यश चोपड़ा ने घर भेज दिया था चेक
Jun 13, 2026 | 04:57 PMपुणे: ऑनलाइन गेमिंग से लाखों की ठगी करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, दुबई से जुड़ा है मास्टरमाइं
Jun 13, 2026 | 04:56 PMसीहोर के कपिल परमार का एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए चयन, जापान में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
Jun 13, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM













