Randhir Kapoor Birthday: रणधीर कपूर से शादी करके बबिता ने तोड़ी कपूर खानदान की दो परंपरा
रणधीर कपूर का आज जन्मदिन है। एक्टर ने श्री420 से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। कुछ साल पहले जब रणधीर कपिल शर्मा के शो में आए थे, तब उनसे पूछा गया था कि क्या राज और कपूर परिवार को बबीता के साथ उनके रिश्ते के बारे में पता था।
- Written By: सोनाली झा
रणधीर कपूर (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी 1947 को मुंबई में हुआ था। रणधीर कपूर आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही है। रणधीर कपूर ने फिल्म ‘श्री 420’ से बाल कलाकार के रूप में फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। कुछ साल पहले जब रणधीर कपूर कपिल शर्मा के शो में आए थे, तब उनसे पूछा गया था कि क्या राज कपूर और कपूर परिवार को बबीता के साथ उनके रिश्ते के बारे में पता था।
रणधीर कपूर ने कहा था कि मैं सिर्फ टाइम पास कर रहा हूं। था। फिर पापा ने पूछा कि क्या तुम शादी करने का प्लान बना रहे हो? रणधीर ने कहा कि उन्होंने बबीता से शादी करने की प्लानिंग नहीं बनाई। इस पर पिता राज कपूर ने उन्हें डांटते हुए कहा कि क्या तुम दोनों बुढ़ापे में शादी करोगे? रणधीर ने यह भी बताया कि बबीता को शादी के लिए मैंने नहीं, बल्कि मेरे पैरेंट्स ने मेरी तरफ से प्रपोज किया था।
ये भी पढ़ें- मधुबाला ने की थी गुजारिश सिर्फ लता मंगेशकर ही उनके लिए गाएंगी गाना
सम्बंधित ख़बरें
‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Satluj Ban Controversy: सतलुज बैन पर गुल पनाग का फूटा गुस्सा, अनुराग कश्यप की ‘पायरेटेड वर्जन’ वाला बयान वायरल
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
कपूर खानदान के बेटे रणधीर कपूर ने 1971 में अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस बबीता से लव मैरिज की थी। बबीता ने फर्ज, किस्मत, कल आज और कल जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। शादी के बाद कपूर खानदान की तर्ज पर बबीता ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। हालांकि, शादी के बाद दोनों में नहीं बनी और अलग-अलग रहने लगे। लेकिन उन्होंने कभी तलाक नहीं लिया और बच्चों की परवरिश समेत हर जिम्मेदारी निभा कर एक-दूसरे का साथ दिया।
एक इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने बताया था कि बबीता को उनकी कई बातें पसंद नहीं थीं। एक्टर ने आगे बताया कि जब बबीता को पता चला कि मैं बहुत बुरा आदमी हूं, शराब पीता हूं और देर से घर आता हूं तो हमारे बीच अक्सर झगड़े होने लगे। मैं भी उस तरह नहीं जीना चाहता था जैसा वह चाहती थी और वह भी मुझे वैसे स्वीकार नहीं करना चाहती थी जैसे मैं था, भले ही हमने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद हमने अलग रहने का फैसला किया क्योंकि हमें दो प्यारे बच्चों की देखभाल करनी थी। बबीता ने उन्हें बहुत अच्छे से पाला और जब वे बड़े हुए तो बच्चों ने अपना करियर शानदार ढंग से स्थापित किया।
