-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Baaghi 4 Teaser Review Netizens Says Tiger Shroff Film Is Cheap Copy Of Animal
एनिमल की सस्ती नकल या नए सुपरस्टार का जन्म, बागी 4 के टीजर पर क्या बोले दर्शक
- Written By: अनिल सिंह
Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ की बागी 4 का टीजर जारी हुआ है, जिसको लेकर दर्शकों ने इसे एनिमल की सस्ती कॉपी और नए सुपर स्टार के जन्म की बात कही है। टीजर को मिला-जुला रिएक्शन मिला है।

Baaghi 4 Teaser: टाइगर श्रॉफ की फिल्म को एनिमल की सस्ती नकल बता रहे लोग
Baaghi 4 Teaser Review: टाइगर श्रॉफ की बागी 4 अगले महीने 5 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले आज फिल्म का टीजर जारी किया गया। टीजर में टाइगर श्रॉफ बेहद खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। संजय दत्त की झलक भी टीजर में दिखाई गई है। दोनों के बीच खूंखार युद्ध दिखाया गया है। बागी 4 के टीजर में खून पानी की तरह बहता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म का टीजर देखकर कुछ लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की है, तो वहीं कुछ लोग आलोचना करते हुए और इसे एनिमल फिल्म की सस्ती नकल बताते हुए नजर आए हैं
सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर को देखने के बाद मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ यूजर्स ने फिल्म की तारीफ की है। बागी 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है टाइगर श्रॉफ बिल्कुल नए अंदाज में नजर आ रहे हैं, एक नए सुपरस्टार का जन्म हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा वह फिल्म देखने के लिए बेताब हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा टाइगर श्रॉफ का एक्शन में कोई मुकाबला नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
ये भी पढ़ें- हिमांशी नरवाल के बिग बॉस 19 में आने की क्यों उड़ी अफवाह, एल्विश यादव से है कनेक्शन!
टीजर में कैसा है टाइगर का अंदाज
बागी 4 का टीजर साजिद नाडियाडवाला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। 1 मिनट 49 सेकंड के टीजर की शुरुआत ही खून खराबे से होती है, जहां टाइगर श्रॉफ बताते हैं जरूरत और जरूरी में फर्क होता है और आखिर में वह एक डायलॉग बोलते हैं हर आशिक में एक विलेन होता है।
बागी 4 का टीजर
टाइगर की बागी को रणबीर के एनिमल की कॉपी बता रहे यूजर्स
टीजर में दिखाए गए खून खराबे को देखकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स हैरान है। बागी 4 के टीजर को देखने के बाद वह इसे रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म की सस्ती कॉपी बता रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है रणबीर कपूर एक हैं और संदीप रेड्डी वांगा भी एक ही हैं कोई दूसरा वैसा नहीं बन सकता। फिल्म के टीजर में दिखाए गए कुछ दृश्य यकीनन एनिमल फिल्म की तरह दिखाई पड़ रहे हैं और शायद यही कारण है कि इसे एनिमल फिल्म की सस्ती नकल बताया जा रहा है।
Baaghi 4 teaser review netizens says tiger shroff film is cheap copy of animal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













