सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे आयुष्मान खुराना, ‘थामा’ की सफलता के लिए लिया बप्पा का आशीर्वाद

Ayushmann Khurrana seeks Bappa Blessing: आयुष्मान खुराना बुधवार को अपनी फिल्म थामा की सफलता की कामना करने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। आयुष्मान ने अमर कौशिक के साथ भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे आयुष्मान खुराना, ‘थामा’ की सफलता के लिए लिया बप्पा का आशीर्वाद
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे आयुष्मान खुराना
Published on: 
Updated on: 

Ayushmann Khurrana visits Siddhivinayak Temple: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘थामा’ इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त कर रही है। फिल्म की सफलता की कामना करते हुए आयुष्मान बुधवार को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने ‘बप्पा’ का आशीर्वाद लिया। मंदिर में उनके साथ फिल्म के निर्माता अमर कौशिक भी मौजूद थे। दोनों ने फिल्म की बेहतरीन शुरुआत के लिए भगवान गणेश का धन्यवाद किया।

सोशल मीडिया पर आयुष्मान खुराना की मंदिर दर्शन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। पारंपरिक कुर्ता-पायजामा में नजर आए एक्टर बेहद विनम्र और खुश दिखाई दिए। फैंस ने भी उनके इस जेस्चर की सराहना करते हुए लिखा कि बप्पा हमेशा आपका भला करें। फिल्म ‘थामा’ ने रिलीज के पहले ही दिन 25.11 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की है, जो आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है।

मैडॉक फिल्म्स का हिस्सा है थामा

‘थामा’ मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पहले से ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, ‘थामा’ दीपावली की छुट्टियों के कारण दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तेजी से बढ़ेगा। आयुष्मान खुराना ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह हर साल अपने परिवार के साथ किसी सुपरस्टार की फिल्म देखने जाते थे, लेकिन इस बार उन्हें अपनी ही फिल्म के साथ वही खुशी महसूस हो रही है।

आयुष्मान खुराना ने कही ये बात

आयुष्मान खुराना ने कहा कि मैं एक एंटरटेनर हूं, और दीपावली जैसे त्यौहार पर जब दर्शक मेरी फिल्म देखकर खुश होते हैं, तो उससे बड़ी खुशी मेरे लिए कोई नहीं। फिल्म के निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने हॉरर और कॉमेडी का शानदार मिश्रण पेश किया है। ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना पहली बार साथ नजर आए हैं, जबकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक रहस्यमयी यक्षासन की भूमिका निभाई है। दर्शकों को फिल्म की कहानी, विजुअल्स और म्यूजिक काफी पसंद आ रहे हैं। ‘थामा’ की सफलता के साथ न केवल आयुष्मान खुराना का करियर एक नए मुकाम पर पहुंचा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com