आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने पकड़ी रफ्तार, रजनीकांत की 'जेलर 2' ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा

Ayushmann Khurrana Vs Rajinikanth Movie Collection: आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' ने 10 दिनों में 50 करोड़ रुपये की कमाई की है, वहीं रजनीकांत की 'जेलर 2' ने 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
Udta Teer Jailer 2  Box Office Collection
फिल्म 'उड़ता तीर' और 'जेलर 2'(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 'उड़ता तीर' ने 10 दिनों में भारत में 50.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया।

  • दूसरे रविवार को फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपये कमाए।

  • 'जेलर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 807 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।

  • रजनीकांत की फिल्म ने घरेलू और विदेशी बाजारों में शानदार प्रदर्शन किया।

Udta Teer Jailer 2 Box Office Collection: फिल्मों की दुनिया में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर स्टार्स का जलवा देखने को मिल रहा है। एक तरफ बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

तो दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' दुनियाभर में कलेक्शन के नए रिकॉर्ड बना रही है। दोनों फिल्मों का प्रदर्शन अलग-अलग स्तर पर चर्चा बटोर रहा है। जहां एक फिल्म ने 10 दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, वहीं दूसरी फिल्म 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

'उड़ता तीर' ने 10 दिनों में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' ने रिलीज के 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी बढ़त दर्ज की है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने दूसरे रविवार को करीब 4.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 42.10 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 50.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वीकडेज में धीमी रफ्तार के बाद दूसरे वीकेंड पर फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

विदेशों में भी 'उड़ता तीर' का शानदार कलेक्शन

घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ फिल्म विदेशी बाजारों में भी कमाई कर रही है। ओवरसीज मार्केट में अब तक करीब 11.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 61.50 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है। आने वाले दिनों में फिल्म का कलेक्शन किस रफ्तार से आगे बढ़ती है, इस पर सबकी नजर रहेगी।

Udta Teer Jailer 2  Box Office Collection
लगातार 8 फ्लॉप फिल्मों के बाद बिकिनी ने बदली ईशा देओल की किस्मत, प्रेग्नेंसी में रचाई थी शादी

'जेलर 2' ने दुनियाभर में पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा

एक्टर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन बिल्कुल अलग स्तर पर नजर आ रहा है। फिल्म ने तीसरे हफ्ते में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। भारत में फिल्म जेलर-2 का नेट कलेक्शन 456 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है,

जबकि घरेलू ग्रॉस कमाई 500 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। फिल्म को विदेशों में भी शानदार प्रतिक्रिया मिली है और ओवरसीज मार्केट से इसने 270 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

रजनीकांत की फिल्म ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

भारत और विदेशों के कलेक्शन को मिलाकर 'जेलर 2' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 807 करोड़ रुपये हो चुका है। इस तरह फिल्म ने दुनियाभर में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

एक तरफ आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ एक्टर रजनीकांत की 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर बड़े आंकड़ों के साथ अपना दबदबा कायम किए हुए है।