लगातार 8 फ्लॉप फिल्मों के बाद बिकिनी ने बदली ईशा देओल की किस्मत, प्रेग्नेंसी में रचाई थी शादी

Esha Deol Birthday: ईशा देओल ने शुरुआती फ्लॉप फिल्मों से उबरकर धमाकेदार वापसी की। बिकिनी लुक ने उनकी किस्मत बदली। आज वह एक सफल एक्ट्रेस और मां के रूप में जानी जाती हैं।
Esha Deol Birthday
ईशा देओल(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Esha Deol Birthday
जब ईशा देओल ने साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, लेकिन साल 2002 से लेकर 2004 के बीच उन्होंने करीब 8 फिल्मों में काम किया और लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गईं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Esha Deol Birthday
साल 2004 में आई फिल्म 'धूम' में उन्होंने डायरेक्टर के कहने पर पहली बार ऑन-स्क्रीन बिकिनी पहनी थी और एक बेहद बोल्ड और स्टाइलिश लुक में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Esha Deol Birthday
इस एक फिल्म ने ईशा देओल को रातों-रात एक ग्लैमरस स्टार बना दिया और उनके डूबते हुए करियर को एक नई मंजिल मिल गई। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 9 साल तक काम किया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Esha Deol Birthday
साल 2012 में उन्होंने अपने बचपन के दोस्त भरत तखतानी के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। भरत जब महज 13 साल के थे, तभी से उन्हें ईशा पर क्रश हो गया था। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Esha Deol Birthday
एक पुराने इंटरव्यू में ईशा ने खुद यह मजेदार किस्सा शेयर किया था कि एक बार भरत ने अनजाने में उनका हाथ पकड़ लिया था, जिस पर उन्होंने गुस्से में आकर कहा था कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरा हाथ छूने की। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Esha Deol Birthday
इस घटना के बाद भरत ने उनसे कुछ समय के लिए दूरियां बना ली थीं, लेकिन उन्होंने कभी ईशा देओल की बहन अहाना से अपनी दोस्ती नहीं तोड़ी ताकि वे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ईशा के कॉन्टेक्ट में रह सकें।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Esha Deol Birthday
शादी के कई साल बाद ईशा देओल ने अपनी लाइफ के एक नए और खूबसूरत चैप्टर में एंटर किया जब वह मां बनीं। अपनी बेटी राध्या के जन्म से पहले उन्होंने अपनी गोद भराई की पारंपरिक रस्म के दौरान पति भरत तखतानी के साथ दोबारा 7 फेरे लिए थे। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Esha Deol Birthday
हालांकि शादी के कई साल बाद भरत तखतानी और ईशा देओल एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं, लेकिन उनकी बचपन की दोस्ती आज भी वैसी ही है जो पहले हुआ करती थी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.