उड़ता तीर ने 8वें दिन भी पकड़ी रफ्तार, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 33 करोड़ के पार

Ayushmann Khurrana Udta Teer Collection: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म उड़ता तीर ने रजनीकांत की जेलर 2 की कड़ी टक्कर के बाद भी अपनी मजबूत पकड़ बनाते हुए 33 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
Udta Teer Box Office Collection
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ने 33 करोड़ का आंकड़ा पार किया।

  • रविवार आते-आते को फिल्म ने 8.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

  • फिल्म में आयुष्मान खुराना एक ऐसे जासूस के किरदार में हैं, जो अपनी याददाश्त खो देता है।

Udta Teer Box Office Collection Day 8: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की नई फिल्म उड़ता तीर ने अपनी शुरुआत से ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाबी हासिल की है। भले ही बड़े पर्दे पर रजनीकांत की फिल्म का भारी दबदबा रहा हो, लेकिन इसके बाद भी इस सस्पेंस से भरी कहानी ने अपनी एक अलग और मजबूत जगह बना ली है।

फिल्म के डायरेक्टर आकाश ए कौशिक ने अपने इस पहले ही प्रोजेक्ट से सबको प्रभावित किया है और क्रिटिक्स की तरफ से भी इसे पॉजिटिव रिएक्शन मिले है।

उड़ता तीर के शुरुआती दिनों का सफर

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उड़ता तीर का आगाज बेहद दमदार अंदाज में हुआ था। शुरुआती शुक्रवार को इसने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वीकेंड के दौरान दर्शकों की भीड़ में लगातार इजाफा देखने को मिला।

शनिवार को कमाई बढ़कर 7.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई और रविवार आते-आते यह आंकड़ा 8.20 करोड़ रुपये के साथ अपने चरम पर पहुंच गया। यह किसी भी सिंगल डे पर फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी कमाई साबित हुई, जिसने मेकर्स के चेहरे पर मुस्कान ला दी थी।

वर्किंग डेज में भी बनी रही सिनेमाघरों में भीड़

नया हफ्ता शुरू होने के बाद फिल्मों के कलेक्शन में आमतौर पर भारी गिरावट देखने को मिलती है। हालांकि इस फिल्म के मामले में गिरावट का सिलसिला काफी हद तक कंट्रोल नजर आया। सोमवार को मामूली सुस्ती के बाद मंगलवार और बुधवार के आंकड़ों ने सबको चौंका दिया।

बुधवार के दिन टिकट खिड़की पर 2.25 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई, जो पिछले दिन के मुकाबले बेहतर थी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि टिकटों पर दिए जा रहे स्पेशल ऑफर्स की वजह से दर्शकों की संख्या में स्थिरता बनी हुई है।

Udta Teer Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का दबदबा, जेलर 2 ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में पहले पार्ट को 243 करोड़ से पछाड़ा

दिग्गज कलाकारों की पूरी पलटन

इस पूरी सफलता के पीछे फिल्म उड़ता तीर की अनोखी और मनोरंजक कहानी का भी बड़ा हाथ है। फिल्म में आयुष्मान खुराना ने एक पाकिस्तानी जासूस की भूमिका को पर्दे पर उतारा है। एक धमाके के बाद वह अपनी याददाश्त खो बैठता है और खुद को एक भारतीय काउंटर-टैररिज्म स्क्वाड का ऑफिसर समझने लगता है।

उसकी इसी गलतफहमी के कारण एक के बाद एक कई कॉमेडी और एक्शन से भरपूर घटनाएं घटती हैं, जो दर्शकों को बांधे रखती हैं। फिल्म में राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नय्यर और दिवंगत मुकुल देव जैसे मंजे हुए कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

आने वाले दिनों में सामने आ सकती हैं बड़ी चुनौतियां

फिल्म उड़ता तीर के सामने बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने की बड़ी चुनौती आने वाली है। अगले हफ्ते सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की फिल्म रामायण दस्तक देने जा रही है। ऐसे में रामायण के आने से पहले इस फिल्म के पास अपनी कमाई को और ज्यादा ऊंचाई पर ले जाने के लिए केवल कुछ ही दिन बचे हैं। कुल मिलाकर यह प्रोजेक्ट बॉक्स ऑफिस पर अपनी एक सफल छाप छोड़ने में कामयाब रहा है।