-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ayushmann Khurrana Future Leader For One Asia Win The Award At The 22nd Unforgettable Gala
आयुष्मान खुराना ने अपने नाम किया ये खिताब, एक्टर बने पहले भारतीय जिन्हे मिला ये सम्मान
- Written By: अनिल सिंह
बॉलीवुड सुपरस्टार और युवाओं के आइकॉन आयुष्मान खुराना ने हाल ही में 22वें अनफॉरगेटेबल गाला में 'फ्यूचर लीडर फॉर वन एशिया' का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया।

आयुष्मान खुराना बने 'फ्यूचर लीडर फॉर वन एशिया'
मुंबई: आयुष्मान खुराना ने हाल ही में 22वें अनफॉरगेटेबल गाला में ‘फ्यूचर लीडर फॉर वन एशिया’ का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। यह अवॉर्ड उन्हें कॅरॅक्टर मीडिया और गोल्डन टीवी द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में दिया गया। खास बात यह है कि इस साल यह पुरस्कार जीतने वाले आयुष्मान पहले भारतीय हैं।
अनफॉरगेटेबल गाला एशियाई और प्रशांत द्वीप समूह के सेलिब्रिटी, इन्फ्लुएंसर और कलात्मक नेताओं को सम्मानित करता है, जिन्होंने कला, मनोरंजन और संस्कृति में योगदान दिया है। हर साल 500 से अधिक API (एशियन और पैसिफिक आइलैंडर) पेशेवर और हाई-प्रोफाइल नाम बेवर्ली हिल्टन में इस विशेष रात में एकत्र होते हैं।
ये भी पढ़ें- श्याम बेनेगल ने 14 दिसंबर को मनाया था जन्मदिन, याद बन गई 10 दिन…
सम्बंधित ख़बरें
Dahi Ki Sabzi: क्या आपने ट्राई की आयुष्मान खुराना की फेवरेट दही की सब्जी, रेसिपी भी है बहुत आसान; नोट करें
संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में शामिल हुए Ayushmann Khurrana, बोले- साइकिलिंग फिट इंडिया मूवमेंट के लिए जरूरी
Pati, Patni Aur Wo Do vs Krishanavataram Collection: किस फिल्म ने मारी बाजी, जानें किस फिल्म की बढ़ी टेंशन
Pati Patni Aur Woh Do Collection: मंडे टेस्ट में पास हुई ‘पति पत्नी और वो दो’, चौथे दिन कमाए इतने करोड़
आयुष्मान के साथ, 22वें अनफॉरगेटेबल गाला में अन्य प्रमुख विजेताओं में शामिल थे
जोआन चेन, प्रसिद्ध चीनी-अमेरिकी अभिनेत्री, जो नौ ऑस्कर विजेता फिल्मों का हिस्सा रही हैं।
हिरोयुकी सनाडा, जिन्हें “शोगुन” और “जॉन विक” फ्रैंचाइज़ी के लिए जाना जाता है।
आभार जताते हुए आयुष्मान ने कही दिल छूने वाली बातें
आयुष्मान ने वीडियो संदेश के माध्यम से धन्यवाद देते हुए कहा, “भारत, इसकी कहानियां, इसकी संस्कृति और इसके लोगों का जश्न मनाना मुझे एक रचनात्मक कलाकार के रूप में प्रेरित करता है। मैंने हमेशा चाहा है कि एक ऐसा अभिनेता बनूं, जो भारत का वह पक्ष दिखाए, जिसे दुनिया ने शायद कम देखा है। ‘विकी डोनर’, ‘दम लगाके हईशा’, ‘शुभ मंगल ज़्यादा सावधान’, ‘आर्टिकल 15’, ‘बधाई हो’, ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, ‘बाला’ जैसी फिल्में मैंने इस सोच के साथ चुनी कि एक अभिनेता के रूप में मैं सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाने में मदद कर सकूं। मुझे खुशी है कि ये कहानियां दुनिया भर में पसंद की गईं।”
आयुष्मान ने आगे कहा, “मैं इस मंच के लिए कॅरॅक्टर मीडिया और एशिया लैब्स को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसने दक्षिण एशियाई प्रतिनिधित्व को वैश्विक स्तर पर पहचान दी। कला और सिनेमा अब केवल किसी देश या भाषा तक सीमित नहीं रहे। सिनेमा की ताकत हर जगह महसूस की जा सकती है। यह सीमाओं, संस्कृतियों और भाषाओं से परे है और हमें एक समय में एकजुट करता है। यह अवॉर्ड उन सभी भारतीय और दक्षिण एशियाई कहानीकारों को समर्पित है, जो सपने देखने की हिम्मत करते हैं और धारा के खिलाफ तैरते हैं।”
आयुष्मान का करियर और सामाजिक योगदान
अपने अनोखे किरदारों और शानदार अभिनय के लिए मशहूर आयुष्मान खुराना ने फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग जगह बनाई है। अभिनय और गायन के अलावा, यूनिसेफ के राष्ट्रीय राजदूत के रूप में बच्चों के लिए उनका योगदान और उनकी ब्रांड एसोसिएशन्स को सामाजिक अभियानों के जरिए प्रस्तुत करना, उनकी लोकप्रियता का बड़ा कारण है।
अन्य 2024 अनफॉरगेटेबल गाला सम्मानित लोग
जोआन चेन (फिल्म “दीदी” में चुंगसिंग वांग का किरदार) – फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता।
अन्ना सवाई (“शोगुन” में लेडी टोडा मारिको का किरदार) – टीवी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता।
इजाक वांग (“दीदी” में क्रिस वांग का किरदार) – फिल्म में ब्रेकआउट परफॉर्मर।
होआ ज़ुंडे (“द सिम्पैथाइज़र” में द कैप्टन) – टीवी में ब्रेकआउट परफॉर्मर।
सीन वांग (“दीदी”) – निर्देशक।
रेचल कोंडो (“शोगुन”) – लेखक।
विवियन तू (“योर रिच BFF”) – डिजिटल इन्फ्लुएंसर।
“अवतार: द लास्ट एयरबेंडर” (नेटफ्लिक्स लाइव-एक्शन एडाप्टेशन) – वैनगार्ड अवॉर्ड।
Ayushmann khurrana future leader for one asia win the award at the 22nd unforgettable gala
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














