Chhath Puja 2026: पहली बार छठ पूजा देखकर भावुक हुए आयुष्मान खुराना, बोले- हर विधि के पीछे छिपा है गहरा अर्थ

Ayushmann Khurrana Chhath Puja: आयुष्मान खुराना ने पहली बार छठ पूजा की। 'ये प्रेम मोल लिया' की शूटिंग के दौरान छठ पूजा ने उन्हें प्रभावित किया। सूरज बड़जात्या के एक कदम से पूरा सेट भावुक हो गया।
Ayushmann Khurrana Chhath Puja
आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • आयुष्मान खुराना ने पहली बार छठ पूजा का अनुभव किया।

  • पंजाबी परिवार से आने वाले आयुष्मान ने बताया कि यह पर्व उनके लिए बेहद खास रहा।

  • एक्टर ने कहा कि छठ की परंपराओं और भावनाओं ने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया।

Ayushmann Khurrana Yeh Prem Mol Liya Chhath Puja: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को लेकर चर्चा में हैं। दिग्गज निर्देशक सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के गाने 'बुलाए छठी मां' में आयुष्मान छठ महापर्व की परंपराओं और आस्था का हिस्सा बनते दिखाई देंगे।

चंडीगढ़ के पंजाबी परिवार से आने वाले आयुष्मान ने अपनी जिंदगी में पहली बार छठ पूजा का अनुभव किया है। एक्टर ने बताया कि इस पर्व ने उन्हें इमोशनल रूप से काफी प्रभावित किया। छठ पूजा के खास सीक्वेंस की शूटिंग को याद करते हुए आयुष्मान खुराना ने अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा, 'पंजाबी होने के नाते मैंने इससे पहले कभी छठ पूजा नहीं मनाई थी। इसलिए पहली बार इस पर्व को महसूस करना मेरे लिए बेहद खास रहा।

पहली बार छठ पूजा कर कैसा रहा आयुष्मान का अनुभव

आयुष्मान खुराना ने बताया कि छठ से जुड़ी भावनाओं, इसके महत्व और लोगों को एक सूत्र में बांधने की खूबी ने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया। उनके मुताबिक, छठ पूजा की हर विधि के पीछे गहरा अर्थ और अटूट भक्ति छिपी हुई है। यह अनुभव उनके लिए सिर्फ एक गाने की शूटिंग नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की एक समृद्ध परंपरा को करीब से जानने का मौका था।

Ayushmann Khurrana Chhath Puja
गोविंदा के बेटे की फिल्म का डरावना पोस्टर आया सामने, मां सुनीता आहूजा और नितांशी गोयल के साथ आएंगे नजर

सूरज बड़जात्या के एक कदम से रो पड़ा पूरा सेट

आयुष्मान ने फिल्म के क्लाइमैक्स सीक्वेंस से जुड़ा एक भावुक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि छठ पूजा के क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग से पहले निर्देशक सूरज बड़जात्या ने पूरी कास्ट को एक जगह इकट्ठा किया और पारंपरिक छठ गीत चलाया।

इस दौरान सेट पर मौजूद सभी लोग भावुक हो गए और कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए। आयुष्मान के मुताबिक, यह पल पूरी टीम की यादों में हमेशा के लिए बस गया। उन्होंने सूरज बड़जात्या की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने छठ की परंपराओं और उसके पीछे छिपी भावनाओं को पूरी संवेदनशीलता और सम्मान के साथ पर्दे पर उतारने की कोशिश की है।

भारतीय संस्कृति और छठ महापर्व को दिखाएगी फिल्म

'बुलाए छठी मां' गीत छठ पूजा की आस्था, एकजुटता और पारिवारिक भावनाओं को समर्पित है। यह पर्व बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। विदेशों में रहने वाले भारतीय भी इसे पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं।

'ये प्रेम मोल लिया' के जरिए आयुष्मान पहली बार राजश्री प्रोडक्शंस और सूरज बड़जात्या की फिल्मी दुनिया का हिस्सा बने हैं। फिल्म में संगीत, पारिवारिक रिश्तों और भारतीय त्योहारों की खूबसूरती देखने को मिलेगी।