जंगल, रोमांस और डर का संगम, आयुष्मान और रश्मिका की हॉरर लव स्टोरी थामा का टीजर रिलीज
Ayushmann-Rashmika Thama Teaser release: थामा का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर की शुरुआत घने जंगल में आयुष्मान-रश्मिका की लव स्टोरी से होती है, लेकिन जल्दी ही घटनाएं डरावना मोड़ लेती हैं।
- Written By: सोनाली झा
हॉरर लव स्टोरी थामा का टीजर रिलीज
Thama Teaser Out: प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स अपनी हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स के लिए जाना जाता है। ‘स्त्री’, ‘स्त्री 2’, और ‘भेड़िया’ जैसी फिल्मों के बाद अब इस यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘थामा’ आ रही है, जिसका टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इसमें रोमांस के साथ-साथ हॉरर और एक्शन का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं।
टीजर की शुरुआत एक घने जंगल से होती है, जहां आयुष्मान और रश्मिका एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। इस दौरान बैकग्राउंड से आवाज आती है कि रह पाओगी मेरे बिना? 100 साल तक? और इस पर एक्ट्रेस जवाब देती है कि 100 साल तो क्या, एक पल के लिए भी नहीं। इस डायलॉग के बाद कहानी भयानक मोड़ लेती है।
आयुष्मान और रश्मिका की लव स्टोरी
आयुष्मान और रश्मिका की लव स्टोरी के बीच टीजर में डरावने और थ्रिल से भरपूर सीन आते हैं। जंगल में कुछ अजीब घटनाएं होती हैं। आयुष्मान जानवरों और खतरनाक ताकतों से लड़ते नजर आते हैं। टीजर की लंबाई करीब 1 मिनट 49 सेकंड है और इसमें कई ऐसे सीन हैं, जिन्हें देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसमें मलाइका अरोड़ा के डांस की झलक भी है।
सम्बंधित ख़बरें
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
सिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
मुख्य भूमिका में है पंचायत के प्रह्लाद चा
वहीं, वेब सीरीज ‘पंचायत’ के ‘प्रह्लाद चा’ यानी फैसल मलिक भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे। टीजर के आखिर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी डरावने लुक में दिखते हैं और कहते हैं कि पिछले 75 सालों से कोई रोमांस नहीं देखा मैंने चालू रखो।
कब रिलीज होगी थामा
इस झलक से स्पष्ट है कि फिल्म में रोमांस के साथ-साथ हॉरर, एक्शन, और थ्रिल का जबरदस्त तड़का है। ‘थामा’ का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। मैडॉक फिल्म्स ने इसे अपनी पहली हॉरर लव स्टोरी बताया है। इंस्टाग्राम पर फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ना डर कभी इतना शक्तिशाली था और ना प्यार कभी इतना खूनी। थामा दीवाली के आसपास रिलीज होगी।
