Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ayesha Jhulka Birthday: ‘पहला नशा’ से रातोंरात बनीं स्टार, फिर एक विवाद ने बदल दी आयशा जुल्का की पूरी जिंदगी

Ayesha Jhulka Career: अभिनेत्री आयशा जुल्का ने 'जो जीता वही सिकंदर' और 'खिलाड़ी' जैसी फिल्मों से स्टारडम हासिल किया। हालांकि, फिल्म 'दलाल' से जुड़े बॉडी डबल विवाद ने उनके करियर की दिशा बदल दी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 28, 2026 | 06:05 AM

आयशा जुल्का (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ayesha Jhulka Birthday Special Story: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री आयशा जुल्का का जन्म 28 जुलाई 1972 को श्रीनगर में हुआ था। आयशा जुल्का आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। आयशा जुल्का के पिता विंग कमांडर इंदर कुमार जुल्का भारतीय वायुसेना में थे। बचपन में परिवार मुंबई आ गया, जहां आयशा का फिल्मों के प्रति लगाव बढ़ता गया।

आयशा जुल्का ने महज 11 साल की उम्र में फिल्म ‘कैसे कैसे लोग’ से बाल कलाकार के रूप में अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद 1990 में तेलुगू फिल्म ‘नेती सिद्धार्थ’ से बतौर लीड एक्ट्रेस करियर शुरू किया। हिंदी फिल्मों में उन्हें पहला बड़ा मौका सलमान खान के साथ ‘कुर्बान’ से मिला। साल 1992 में रिलीज हुई ‘जो जीता वही सिकंदर’ आयशा जुल्का के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

पहला नशा ने बना दिया सुपरस्टार

आमिर खान के साथ आयशा जुल्का की जोड़ी और फिल्म का सुपरहिट गाना पहला नशा आज भी रोमांटिक गीतों की सूची में शामिल है। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ी, बलमा, वक्त हमारा है, रंग, संग्राम, चाची 420 और होते होते प्यार हो गया जैसी कई फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया। उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड के लिए भी नामांकित किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

‘द प्राइड ऑफ भारत-छत्रपति शिवाजी महाराज’ की स्टारकास्ट हुई और दमदार, भूमि पेडनेकर की हुई एंट्री

‘बंटवारा 1947’ रिलीज से पहले सनी देओल का इमोशनल पोस्ट, मां के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात

‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा

वायरल वीडियो के बाद चर्चा में मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल, क्या दोनों कर रहे हैं डेट?

दलाल विवाद ने बदल दिया सब कुछ

साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘दलाल’ उनके करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में रही, लेकिन इसी फिल्म से जुड़ा विवाद भी सामने आया। आयशा जुल्का ने आरोप लगाया था कि फिल्म के एक अंतरंग सीन में उनकी जानकारी और सहमति के बिना बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने पहले ही ऐसे सीन करने से इनकार किया था। इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की सहमति और अधिकारों को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी।

ये भी पढ़ें- ‘द प्राइड ऑफ भारत-छत्रपति शिवाजी महाराज’ की स्टारकास्ट हुई और दमदार, भूमि पेडनेकर की हुई एंट्री

शादी के बाद फिल्मों से बनाई दूरी

आयशा ने साल 2003 में बिजनेसमैन समीर वाशी से शादी की। इसके बाद उन्होंने बिजनेस और सामाजिक कार्यों पर ध्यान देना शुरू किया। आयशा और उनके पति ने जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और भोजन की जिम्मेदारी उठाने जैसे कई सामाजिक कार्य भी किए। लंबे ब्रेक के बाद आयशा जुल्का ने 2022 में वेब सीरीज ‘हश हश’ से ओटीटी की दुनिया में वापसी की।

Ayesha jhulka birthday special dalal movie controversy career

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 06:05 AM

Topics:  

  • Birthday Special
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.