Awez-Nagma Relationship: आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के ब्रेकअप की खबरें तेज, बयान से मिला बड़ा संकेत
Awez Darbar Birthday Party: आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के ब्रेकअप की खबरें तेज हो गई हैं। बर्थडे पार्टी में नगमा मिराजकर की गैरमौजूदगी और आवेज दरबार के बयान ने अटकलों को बढ़ा दिया है।
- Written By: सोनाली झा
आवेज दरबार और नगमा मिराजकर (फोटो- सोशल मीडिया)
Awez Darbar And Nagma Mirajkar Breakup: सोशल मीडिया स्टार आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। आवेज दरबार और नगमा मिराजकर की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे, लेकिन अब इनके ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में आवेज दरबार के एक बयान ने इन अटकलों को और हवा दे दी है।
आवेज दरबार ने हाल ही में अपना जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया, जिसमें कई टीवी सितारे और रियलिटी शो बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स शामिल हुए। हालांकि, इस खास मौके पर नगमा मिराजकर की गैरमौजूदगी ने फैंस को चौंका दिया। इसके बाद से ही आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के अलग होने की खबरें तेज हो गईं। एक इंटरव्यू के दौरान जब आवेज दरबार से नगमा को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा कि इस बारे में वह बाद में बात करेंगे क्योंकि बहुत सारी बातें हैं।
शादी के सवाल पर भी टालमटोल
आवेज दरबार का यह जवाब इस बात का संकेत दे रहा है कि दोनों के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी इंटरव्यू में जब उनसे शादी को लेकर सवाल पूछा गया, तो आवेज दरबार ने कहा कि सब कुछ ऊपर वाले पर छोड़ दिया है। आवेज दरबार ने साफ तौर पर कुछ भी कंफर्म नहीं किया, लेकिन उनके जवाब से यह जरूर साफ हो गया कि फिलहाल वह अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं करना चाहते।
सम्बंधित ख़बरें
Swara Bhasker ने बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- महिलाओं का शरीर ग्लैमर के लिए नहीं, ट्रोलर्स को दिया जवाब
Kapil Sharma के शो में समय रैना और रणवीर अहलावादिया की एंट्री, फैंस बोले- लग रहा है आखिरी एपिसोड
Pati Patni Aur Woh 2 का ट्रेलर रिलीज, तीन रिश्तों के बीच फंसे आयुष्मान खुराना, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
Vijay Deverakonda Film: विजय देवरकोंडा की फिल्म में रश्मिका मंदाना की दोस्त की एंट्री ! बजट पर आया नया अपडेट
फैंस को याद आया पुराना प्रपोजल
गौरतलब है कि आवेज दरबार ने नेशनल टीवी पर नगमा मिराजकर को प्रपोज किया था, जो काफी चर्चा में रहा था। उस दौरान सलमान खान ने भी उनसे शादी की प्लानिंग के बारे में सवाल किया था, जिस पर आवेज ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था। फिलहाल नगमा मिराजकर ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। नगमा मिराजकर की चुप्पी ने इस पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया है। अब फैंस को इंतजार है कि आवेज दरबार और नगमा मिराजकर में से कोई इस रिश्ते की सच्चाई पर खुलकर बात करे।
