टीवी की दुनिया के इन सितारों का है आर्मी कनेक्शन, किसी के पिता तो कोई है फौजी परिवार की बेटी

TV Stars Army Connection: छोटे पर्दे के पॉपुलर कलाकार अक्सर खुद को गर्व से 'आर्मी ब्रैट्स' कहने वाले ये स्टार्स अपने संस्कारों और काम के प्रति निष्ठा का श्रेय अपने पारिवारिक बैकग्राउंड को देते हैं।
TV Stars Army Connection
इन सितारों का है आर्मी कनेक्शन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

TV Stars Army Connection
छोटे पर्दे के पॉपुलर एक्टर नकुल मेहता का सेना से संबंध केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक धरोहर है। उनके पिता प्रताप सिंह मेहता ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना की ओर से हिस्सा लिया था। इतना ही नहीं, नकुल के परदादा लक्ष्मीलाल मेहता भी मेवाड़ क्षेत्र के सैन्य प्रमुख रह चुके हैं। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

TV Stars Army Connection
आर्मी ऑफिसर की बेटी दीपिका कक्कड़ के संस्कार ससुराल सिमर का और बिग बॉस जैसे मंचों से अपनी विशेष पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ भी एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता भारतीय सेना में एक वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

TV Stars Army Connection
टीवी प्रेजेंटर और एक्टर रणविजय सिंह का परिवार तो पीढ़ियों से देश सेवा के लिए समर्पित रहा है। उनका परिवार लगातार 6 पीढ़ियों से भारतीय सशस्त्र बलों का हिस्सा रहा है। रणविजय के पिता इंडियन आर्मी में उच्च पद पर रहे, जबकि उनके भाई हरमनजीत सिंह ने भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं दीं। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

TV Stars Army Connection
अभिनेता राजीव खंडेलवाल की परवरिश भी पूरी तरह से सैन्य डिसीप्लीन में हुई है। राजीव के पिता कर्नल सी.एल. खंडेलवाल सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी हैं, जिससे राजीव में गजब की फिटनेस और अनुशासित जीवनशैली आई।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

TV Stars Army Connection
एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा के पिता ने भी इंडियन आर्मी में सेवा दी है। इन सभी कलाकारों ने अपनी मेहनत और प्रतिबद्धता से यह साबित किया है कि सेना से मिले मजबूत मूल्य किसी भी क्षेत्र में सफलता की नींव बन सकते हैं। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com