बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी का तूफान, 'आवारापन 2' के सामने सनी देओल की 'बटवारा 1947' पड़ी सुस्त

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Collection: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने 12 दिनों में शानदार कलेक्शन करते हुए 200 करोड़ पार कर लिए हैं, जबकि सनी देओल की बटवारा 1947 की रफ्तार सुस्त पड़ी है।
Awarapan 2 vs Batwara 1947 Collection
इमरान हाशमी और सनी देओल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Awarapan 2 Box Office Collection Day 12: हाल ही में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 2 बड़ी फिल्मों का मुकाबला अब एक साफ दिशा में बढ़ चुका है। एक तरफ जहां इमरान हाशमी की एक्शन रोमांटिक फिल्म आवारापन 2 अपनी मजबूत पकड़ से हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है, तो वहीं दूसरी तरफ बड़े स्केल पर बनी सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म बटवारा 1947 दर्शकों को जुटाने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है। दोनों फिल्मों के 12वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।

सिर्फ 45 करोड़ रुपये के सीमित बजट में तैयार हुई फिल्म आवारापन 2 ने लागत के मुकाबले 200 प्रतिशत से ज्यादा का प्रोफिट कमाकर हर किसी को हैरान कर दिया है। 22 करोड़ रुपये की जोरदार ओपनिंग के साथ शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने सिर्फ 1 हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा हासिल कर लिया था। 12वें दिन भी इस फिल्म ने 4 करोड़ रुपये की मजबूत कमाई दर्ज की है, जो इसके 11वें दिन के कलेक्शन से भी बेहतर है। भारतीय बाजार में 143 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ही इस फिल्म ने दुनियाभर में 202 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है।

सनी देओल की बटवारा 1947 के लिए राह हुई मुश्किल

दूसरी ओर सनी देओल की फिल्म बटवारा 1947 सिनेमाघरों में लगातार पछाड़ खा रही है। रिलीज के 12वें दिन यह फिल्म केवल 55 लाख रुपये का मामूली बिजनेस ही दर्ज कर सकी। भारी-भरकम स्टारकास्ट और गदर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सफलता के बाद फिल्म बटवारा दूसरे हफ्ते में भी 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। भारत में अब तक सनी देओल की फिल्म का टोटल कलेक्शन 37.70 करोड़ रुपये रहा है, जो निर्माताओं की उम्मीदों से काफी कम है।

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Collection
क्यों तापसी पन्नू ने बांधी आंखों पर पट्टी? महाभारत की गांधारी’ से फिल्म का क्या है कनेक्शन? जानें कहानी

दुनियाभर के बाजारों में थिएटर ऑक्यूपेंसी की सच्चाई

दुनियाभर के आंकड़ों पर नजर डालें तो वहां भी दोनों फिल्मों का डिफरेंस साफ दिखाई देता है। जहां आवारापन 2 ने दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, वहीं बटवारा 1947 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन केवल 54 करोड़ रुपये तक ही सीमित रह गया है।

12वें दिन सनी देओल की फिल्म की कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी सिर्फ 12 प्रतिशत रही, जिसमें सुबह के शो बेहद ठंडे रहे। इसके उल्टे इमरान हाशमी स्टारर फिल्म आवारापन 2 को 16 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी के साथ 9000 से ज्यादा शोज में लगातार दर्शक मिल रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com