गन मास्टर G9 का टीजर रिलीज, इमरान हाशमी के नए अवतार ने मचाई हलचल, हिमेश रेशमिया की आवाज ने जगाई पुरानी यादें

Gunmaster G9 Teaser Release: इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म गन मास्टर G9 का टीजर रिलीज हो गया है। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी फिल्म में रोमांस और एक्शन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा।
Emraan Hashmi Film Gunmaster G9 Teaser
इमरान हाशमी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Emraan Hashmi Film Gunmaster G9 Teaser: इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 139 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसी बीच अभिनेता की अगली फिल्म ‘गन मास्टर G9’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

‘गन मास्टर G9’ के टीजर में इमरान हाशमी का रोमांटिक और एक्शन अवतार देखने को मिलता है। टीजर से संकेत मिलता है कि फिल्म में प्यार, म्यूजिक, एक्शन और रोमांच का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। इमरान और जेनेलिया देशमुख की जोड़ी भी पहली बार एक अलग तरह की कहानी में नजर आने वाली है। टीजर में इमरान के किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आती, लेकिन उनके अंदाज से साफ है कि इस बार अभिनेता कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं अपारशक्ति खुराना की मौजूदगी भी फिल्म की कहानी में दिलचस्प मोड़ लेकर आती नजर आ रही है।

हिमेश रेशमिया के म्यूजिक ने जगाई पुरानी यादें

फिल्म के टीजर की एक खास बात इसका म्यूजिक है। हिमेश रेशमिया ने फिल्म का संगीत तैयार किया है और उनकी आवाज ने टीजर को नॉस्टैल्जिक टच दिया है। इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की जोड़ी इससे पहले भी कई लोकप्रिय गानों के जरिए दर्शकों का दिल जीत चुकी है। 2000 के दशक में ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘अक्सर’ जैसी फिल्मों के गानों ने इमरान की ऑन-स्क्रीन इमेज को अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में ‘गन मास्टर G9’ में दोनों की वापसी पुराने दौर के फैंस के लिए खास हो सकती है।

Emraan Hashmi Film Gunmaster G9 Teaser
अक्षय कुमार का दिखा खतरनाक अवतार, सैफ अली खान से होगी सीधी भिड़ंत, हैवान का ट्रेलर देखकर बढ़ेगा डर और सस्पेंस

27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक

इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा कि G9 की दुनिया शुरू होती है। उन्होंने बताया कि फिल्म रोमांस, म्यूजिक और एक्शन को एक रोमांचक कहानी में पिरोती है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी गई है। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी ‘गन मास्टर G9’ 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को दीपक मुकुट, संगीता अहीर और हुनर मुकुट प्रोड्यूस कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इमरान हाशमी का यह नया अवतार और हिमेश रेशमिया का म्यूजिक दर्शकों को कितना पसंद आता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com