Box Office Collection: 7वें दिन अस्सी ने मारी बाजी, तापसी पन्नू की फिल्म ने दो दीवाने सहर में को छोड़ा पीछे
Box Office Clash: ‘अस्सी’ ने सातवें दिन 0.54 करोड़ कमाकर कुल 6.89 करोड़ जुटाए और ‘दो दीवाने सहर में’ को पीछे छोड़ दिया। वहीं मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म का कलेक्शन 6.17 करोड़ रहा।
- Written By: सोनाली झा
अस्सी और दो दीवाने सहर में का कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Assi Vs Do Deewane Seher Mein Day 7 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दो नई फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ है तापसी पन्नू स्टारर कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’, तो दूसरी तरफ मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’। शुरुआत में जहां रोमांटिक फिल्म ने बढ़त बनाई थी, वहीं पहले हफ्ते के अंत तक ‘अस्सी’ ने बाजी पलट दी है।
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी ‘अस्सी’ एक संवेदनशील विषय यौन उत्पीड़न पर आधारित है। फिल्म में तापसी पन्नू एक वकील की भूमिका में हैं, जो पीड़िता के लिए न्याय की लड़ाई लड़ती नजर आती हैं। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। हालांकि फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में ही सिमटी रही, लेकिन स्थिर प्रदर्शन के चलते इसने अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ दिया।
अस्सी का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘अस्सी’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 0.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की पहले हफ्ते की कुल नेट कमाई 6.89 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन करीब 7.5 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ, ‘दो दीवाने सहर में’ का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है। इस रोमांटिक ड्रामा को संजय लीला भंसाली समेत कई निर्माताओं ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी प्यार और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में यह कमजोर साबित हुई।
सम्बंधित ख़बरें
‘अगर शिवांगी जीतेंगी तो हर्षद खुद हट जाएंगे’, राम कपूर ने ‘लॉक अप 2’ में रिश्ते को लेकर दिया बड़ा हिंट
एयरपोर्ट पर पैपराजी से नाराज हुईं रानी मुखर्जी, बेटी आदिरा की तस्वीरों को लेकर खुद चेक किया कैमरा
अयोध्या से लौटते हुए भावुक हुए अनुपम खेर, बोले- यह सिर्फ शहर नहीं, मेरी आत्मा का हिस्सा बन गया है
सनकी किरदार निभाने की ख्वाहिश, कृति सेनन बोलीं- सेफ खेलने का समय गया, अब साइकोलॉजिकल रोल्स करना चाहती हूं
दो दीवाने सहर में की कमाई
शुरुआती दिनों में फिल्म ने ‘अस्सी’ से बेहतर ओपनिंग ली थी, लेकिन वीकडेज में इसकी कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 7वें दिन ‘दो दीवाने सहर में’ ने 0.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का एक हफ्ते का कुल नेट कलेक्शन 6.17 करोड़ रुपये हो गया है। कुल मिलाकर पहले हफ्ते की दौड़ में ‘अस्सी’ ने मामूली अंतर से ‘दो दीवाने सहर में’ को पीछे छोड़ दिया है। अब देखना होगा कि दूसरे हफ्ते में कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर पाती है और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल होती है।
