Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुण्यतिथि विशेष: 5 लाख में बनी थी अशोक कुमार की ये फिल्म, 1 करोड़ कमाने वाली भारत की पहली मूवी

भारत में एक करोड़ रुपए की कमाई करने वाली पहली फिल्म अशोक कुमार की फिल्म थी। ये फिल्म 5 लाख रुपए बनकर तैयार हुई थी और इसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया था। यह फिल्म थिएटर में 3 साल तक चलती रही।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 10, 2024 | 08:00 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भारतीय सिनेमा के इतिहास में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली फिल्मों के नाम की अगर बात की जाए तो इसमें ‘शोले’ और ‘मुग़ल-ए-आज़म’ जैसी फिल्म का नाम सामने आता है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि 9 जनवरी 1943 में रिलीज हुई फिल्म ‘किस्मत’ भारत की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसने कमाई के मामले में एक करोड़ रुपए के आंकड़े को पार किया था। इस फिल्म में अशोक कुमार अहम भूमिका में नजर आए थे। खबर के मुताबिक यह फिल्म 3 साल तक सिनेमाघरों में चलती रही। इस फिल्म का निर्देशन ज्ञान मुखर्जी ने किया था। इस फिल्म को मुंबई टॉकीज के बैनर तले बनाया गया था। फिल्म के प्रोड्यूसर एस मुखर्जी थे। इस फिल्म में म्यूजिक अनिल विश्वास ने दिया था।

अशोक कुमार के साथ इस फिल्म में मुमताज शांति नाम की अदाकारा नजर आई थी। फिल्म का बजट 5 लाख के आसपास का था, लेकिन इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। उस समय भारत के किसी भी फिल्म की इतनी कमाई नहीं हुआ करती थी। 2 लाख, 5 लाख के बजट में फिल्म बनाई जाती थी और फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 20 से 30 लाख या अधिकतम 50 लाख तक ही हो पता था।

ये भी पढ़ें- पुष्पा 2 की आंधी पर लगेगा ब्रेक! नाराज हुआ शेखावत समाज, फिल्म में…

सम्बंधित ख़बरें

चंद्रपुर: अमृत-2 योजना में धांधली पर मनपा आयुक्त का कड़ा प्रहार, मौके पर पहुंचकर ठेकेदार को लगाई जमकर फटकार

मुज्तबा खामेनेई का चेहरा हुआ खराब! अमेरिकी दावे से मचा हड़कंप, आखिर कहां छिपे हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर

हर्षित राणा IPL 2026 से हुए बाहर! KKR को मिल गया उनका रिप्लेसमेंट, इस स्टार खिलाड़ी में मजबूत होगी टीम?

महाराष्ट्र में LPG की किल्लत नहीं! CM देवेंद्र फडणवीस का कांग्रेस पर वार, बोले- अफवाह फैलाकर जनता को डराया

अशोक कुमार को बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक माना जाता है। अशोक कुमार का निधन 10 दिसंबर 2001 को हुआ था। 1988 में अशोक कुमार को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया था। वहीं 1989 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। अशोक कुमार का निधन 90 साल की उम्र में मुंबई में हुआ। उनका जन्म 13 अक्टूबर 1911 को बिहार में हुआ था। अशोक कुमार ने 1936 में ‘जीवन नैया’ नाम की फिल्म से बॉलीवुड क्यों किया था। इस फिल्म में वह बेहतरीन अदाकारा देविका रानी के साथ नजर आए थे। अशोक कुमार ने अपने जीवन में दर्जनों फिल्मों में काम किया। अशोक कुमार के भाई किशोर कुमार भी बॉलीवुड में हीरो बनने के लिए आए थे लेकिन उन्होंने प्लेबैक सिंगर के तौर पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। उनके एक और भाई अनूप कुमार भी थे जो बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में नाकामयाब रहे। तीनों भाइयों की जोड़ी फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ में नजर आई थी।

Ashok kumar death anniversary dada muni kismat was the first indian film which crossed the 1 crore mark

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2024 | 08:00 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.