12,000 गाने और दुबई से लंदन तक फैला था कारोबार, जानें कितनी रईस थीं Asha Bhosle
लेजेंडरी सिंगर Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के चलते उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली, जिससे संगीत जगत में शोक छा गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
आशा भोसले नेटवर्थ (सौ. सोशल मीडिया )
Asha Bhosle Net Worth: बॉलीवुड की लेजेंडरी सिंगर और लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले का आज निधन हो गया है। आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रतिष्ठित गायिकाओं में से एक हैं। वे पिछले कुछ दिनों से सीने में इंफ्केशन के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी।
आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। आपको बता दें कि मल्टिपल ऑर्गन फेलियर के चलते आशा भोसले का निधन हुआ है। महाराष्ट्र भाजपा के नेता आशीष शेलार ने भी उनके निधन की पुष्टि की है।
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन
रिपोर्ट्स के अनुसार, आशा भोसले की टोटल नेटवर्थ लगभग 200 से 250 करोड़ रुपये के बीच है। उनकी प्रॉपर्टी वैल्यू ही लगभग 80 से 100 करोड़ रुपये आंकी जाती है। इस मामले में उनका नाम श्रेया घोषाल और तुलसी कुमार जैसी बड़ी सिंगर्स के साथ लिया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
महिमा मकवाना ने विक्रांत मैसी की सादगी पर लुटाया प्यार, बोलीं- सालों बाद भी उनमें कोई बदलाव नहीं आया
Bhojpuri Bawaal Twist: ‘भोजपुरी बवाल’ का फर्स्ट लुक आउट, निरहुआ ने सलमान खान के ‘बिग बॉस’ को दी खुली चुनौती
वेडिंग रिसेप्शन में फैन के साथ शत्रुघ्न सिन्हा का बर्ताव पड़ा भारी, वीडियो देख लोगों ने लगाई अभिनेता की क्लास
रणवीर सिंह की प्रलय को मिलेगा हॉलीवुड टच, 28 डेज लेटर की प्रोस्थेटिक टीम से मेकर्स की चल रही है बातचीत
Asha Bhosle की कमाई के कई स्रोत
हालांकि अब वे पहले की तरह फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन उनकी आय के स्रोत आज भी मजबूत हैं। ग्लोबल म्यूज़िक टूर, प्राइवेट एल्बम और रॉयल्टी से उन्हें लगातार कमाई होती रहती है।
रेस्टोरेंट चेन की सफलता
उनका Asha’s Restaurant एक इंटरनेशनल फाइन-डाइनिंग रेस्टोरेंट ब्रांड है, जिसकी शुरुआत 2002 में हुई थी। यह चेन दुबई, कुवैत और यूके समेत 14 से अधिक लोकेशनों पर मौजूद है और अपने ऑथेंटिक नॉर्थ-वेस्ट इंडियन खाने के लिए जानी जाती है।
रिकॉर्ड और अवॉर्ड्स की लंबी सूची
आशा भोसले ने अपने करियर में 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं, जो उन्हें दुनिया की सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकारों में शामिल करता है। उनके नाम दादासाहेब फाल्के, पद्म विभूषण और कई नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स शामिल हैं।
ये भी पढ़ें :- BIG BREAKING: आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस
ग्रैमी नॉमिनेशन भी हासिल
बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्हें 1997 में अपने एल्बम “Legacy” के लिए ग्रैमी अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। संगीत उद्योग में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और सर्वोच्च सम्मान हैं, जो रिकॉर्डिंग अकादमी (Recording Academy) द्वारा प्रतिवर्ष उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किए जाते हैं।
