Aruna Irani: दर्द में किशोर कुमार का गीत गुनगुनाती अरुणा ईरानी, व्हीलचेयर पर देख हैरान हुए फैंस
Aruna Irani on Wheelchair: अरुणा ईरानी को व्हीलचेयर पर देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। एक्ट्रेस बैंकॉक में हुए हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गई हैं। फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह
अरुणा ईरानी को व्हीलचेयर पर देख चिंतित हुए फैंस
Aruna Irani Seen on Wheelchair: बॉलीवुड की दिग्गज कलाकार अरुणा ईरानी का एक वीडियो उनके फैंस को हैरान कर रहा है। मुंबई एयरपोर्ट पर वह व्हीलचेयर पर बैठी और बैसाखी के साथ नजर आई। इसके बाद फैंस उनकी तबीयत के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो उठे। खबर के मुताबिक दो हफ्ते पहले अरुणा ईरानी बैंकॉक में फिसल कर गिर गई थी। जिस वजह से उन्हें गंभीर चोट पहुंची, कुछ समय के इलाज के बाद वह मुंबई वापस आ गई है और यहीं से उनका व्हीलचेयर वाला यह वीडियो वायरल हुआ, लोग उनकी तबीयत के बारे में जानना चाहते हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि अरुणा ईरानी जख्मी हालत में भी किशोर कुमार का गीत ‘हाल कैसा है जनाब का’ गुनगुना रही हैं। उनका यह वीडियो देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं कि दर्द में भी एक्ट्रेस ने उम्मीद नहीं छोड़ी है और वह जिंदादिली के साथ जी रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह व्हीलचेयर पर बैठी हुई हैं, उन्होंने मास्क पहन रखा है और पैपराजी के सामने वह अपने जज्बात को बयां करते हुए नजर आई हैं।
ये भी पढ़ें- Govinda Divorce: फर्जी निकली गोविंदा-सुनीता तलाक की खबर! बाल की खाल उधेड़ने लगे लोग
सोशल मीडिया पर विक्की लालवानी नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनका यह वीडियो शेयर किया गया है। कैप्शन में जानकारी लिखी है और बताया गया है उपचार के बाद एक्ट्रेस व्हीलचेयर पर बैठकर बैसाखी लेकर आई। कुछ समय आराम करने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। वह बहुत दर्द में थी लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन से धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। हालांकि अरुणा ईरानी ने इस दुर्घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बस वह मीडिया कर्मियों के सामने गीत गुनगुनाते हुए नजर आई हैं। एक्ट्रेस का यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके लिए चिंतित नजर आ रहे हैं।
